Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर बनाने को दून, अल्मोड़ा सहित चार जिलों में लगेंगे एक्सचेंज
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर बनाने को दून, अल्मोड़ा सहित चार जिलों में लगेंगे एक्सचेंज

RNS INDIA NEWS 04/10/2021
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए चार जिलों में इंटरनेट एक्सचेंज लगाए जाएंगे। पहले चरण में देहरादून, पौड़ी, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में ये एक्सचेंज स्थापित होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के अनुरोध पर केंद्रीय आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस पर सहमति दे दी है।  सांसद बलूनी ने सोमवार को केंद्रीय आइटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में इंटरनेट कनेक्टिविटी और संचार संबंधी दिक्कतों के बारे में बताया। कहा कि कोरोना काल के दौरान बड़ी संख्या में उत्तराखंड के युवा वापस लौटे। उनमें से कई युवाओं ने वर्क फ्राम होम किया, लेकिन संचार व इंटरनेट की दिक्कतों की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस परेशानियों को देखते हुए केंद्रीय आईटी राज्य मंत्री को इंटरनेट कनेक्टिविटी सुधारने का अनुरोध किया था।
इसके तहत अब गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में दो-दो इंटरनेट एक्सचेंज लगाने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में देहरादून, पौड़ी, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में ये एक्सचेंज स्थापित होंगे। इसके बाद अन्य जिलों में भी एक्सचेंज लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंटरनेट एक्सचेंज लगने से राज्य में इंटरनेट की स्पीड बढ़ेगी और संचार सुविधाओं में इजाफा होगा। इससे राज्य में जहां रोजगार के अवसर पैदा होंगे, वहीं छात्र-छात्राओं को आन लाइन पढ़ाई में सुविधा होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गृह कलेश के चलते महिला ने फांसी लगा आत्महत्या की
Next: दून में इस नवरात्र में प्रियंका मेहर के साथ डांडिया धमाल की तैयारी

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
judge hammer
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.