Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • परवाणू के विकास में नगर परिषद का सहयोग करेगा उद्योग संघ
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

परवाणू के विकास में नगर परिषद का सहयोग करेगा उद्योग संघ

RNS INDIA NEWS 04/10/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (परवाणू) :

परवाणू के विकास कार्यों को लेकर सोमवार को परवाणू उद्योग संघ ने नगर परिषद परवाणू के साथ उद्योग संघ हॉल में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में उद्योग संघ व नगर परिषद ने परवाणू के रुके हुए तथा अन्य आवश्यक विकास कार्यों पर अपने विचार सांझा किए तथा उन्हें शीघ्र पूरा करने की नई रणनीति तैयार की। बैठक की अध्यक्षता उद्योग संघ के अध्यक्ष सुनील तनेजा ने की। उनसे साथ पुलकित इंडस्ट्रीज से गगन कपूर, एबी टूल्स से सौरभ जैन, कमला डायल से विकास दासता, माइक्रोटेक से विजय पाल, त्रिलोकपुर शारदा रबर की ओर से कमल अग्रवाल बैठक में मौजूद रहे। बैठक में मुख्यत औद्योगिक सड़कों की मरम्मत, सीवरेज, बंदरों व आवारा पशुओं की समस्या, सड़े हुए सेबों की समस्या, डेंगू , स्ट्रीट लाइट, कचरा उठाने के अधिकतम मूल्य, प्रॉपर्टी टैक्स व कर्मचारियों के लिए (एआरसीएच) स्कीम के अंतर्गत उद्योगों के कर्मचारियों के लिए सस्ते मकान की समस्या पर चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा ने सहयोग के लिए उद्योग संघ का आभार व्यक्त किया तथा दोतरफा प्रयास से परवाणू के विकास कार्यों को गति मिलने की आशा व्यक्त की। निशा शर्मा ने कहा कि कोविड काल के चलते परवाणू के विकास कार्यों की गति धीमी हुई है, परन्तु जल्द ही रुके हुए सभी कार्यों को शुरू किया जाएगा, जिसमें अब नप व उद्योग संघ दोनों सांझा कार्य करेंगे। उद्योग संघ अध्यक्ष सुनील तनेजा ने परवाणू के विकास कार्यों में सहयोग के लिए सरकार व स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री राजीव सहजल का आभार व्यक्त किया तथा परवाणू के लिए उनके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मंत्री राजीव सहजल द्वारा परवाणू के ईएसआई अस्पताल को ऑक्सीजन प्लांट की देन परवाणू के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जिसके लिए उद्योग संघ द्वारा अस्पताल में लगभग 50 लाख की लागत से ऑक्सीजन मेनिफॉल्ड सिस्टम लगाया गया है। इससे अस्पताल में 42 बेड ऑक्सीजन युक्त तथा 6 आईसीयू बेड की सुविधा मरीजों के लिए त्यार कर दी गई है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सोनिया शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष ठाकुरदास शर्मा, पार्षद लखविंदर सिंह, पार्षद रामध्यान सिंह, पार्षद विनीत गोयल, पार्षद मोनिशा शर्मा, पार्षद राजकुमार घई, कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, कनिष्ट अभियंता कृष्ण चंद व अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 19 अक्तूबर तक लागू रहेंगी प्रदेश में कोविड कर्फ्यू की बंदिशें, नई एसओपी जारी
Next: रानीखेत तहसील में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी मो0 इरफान के आकस्मिक निधन पर हुई शोकसभा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.