Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • लोन पर 4 प्रतिशत इंट्रस्ट का लालच देकर लूटे 1 लाख 30 हजार
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

लोन पर 4 प्रतिशत इंट्रस्ट का लालच देकर लूटे 1 लाख 30 हजार

RNS INDIA NEWS 03/10/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (नालागढ़):

प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन पिछले कई दिनों से साइबर ठगों के निशाने पर है। कभी केबीसी की लॉटरी, कभी कम इंट्रस्ट पर लोन तो कभी एटीएम बदलकर लोगों के मेहनत की कमाई को लूटा जा रहा है। वहीं हैरानी इस बात की भी है कि आए दिन ठगी के मामले मीडिया में उजागर होने के बावजूद भी पढ़े लिखे लोग आसानी से इन साइबर ठगों का शिकार हो रहे हैं। बीते कुछ दिनों में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और लाखों रूपया साइबर ठगों द्वारा लूट लिया गया है। पुलिस थानों में दर्ज मामलों में पुलिस भी साइबर ठगी के इक्का दुक्का मामलों को ही सुलझा पाती है, जबकि ठगी के कई मामले पुलिस की फाईलों में दफन होकर रह जाते हैं।
इसी कड़ी के तहत बीबीएन के नालागढ़ में एक व्यक्ति साइबर ठगों का शिकार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार पुत्र तारा चंद निवासी पटेड़मियाणी, डाकघर झझरा, नालागढ़ ने बताया कि इसे बजाज फाइनेंस कंपनी से कॉल आया। फोन पर उसे बोला गया कि उसका 50 लाख का लोन पास हुआ है जिसका इसे सिर्फ 4 प्रतिशत के हिसाब से इंट्रस्ट चुकाना होगा। जिस पर इसने जबाब दिया कि इसने कोई लोन अप्लाई नहीं किया तो यह मेहरबानी क्यों। जिस पर सामने से शातिर ठग ने जबाब दिया कि जिन लोगों ने कोविड-19 में पीएम केयर फंड और सीएम केयर फंड में पैसा दिया है उनमें से कुछ लोगों का सरकार ने लोन पास किया है। शातिर ठग ने इसे कहा कि लोन के संबंध में बनने वाले कागजों के एवज में इसे 9598 रूपये जमा करवाने होंगे और इसका लोन पास हो जाएगा। इसने उनके कहने पर 9598 रूपय जमा करवा दिए और आधे घंटे बाद इसे दोबारा फोन आया कि इसका लोन पास हो गया है लेकिन इसे 49999 रूपये इंशोरेंस अमाऊंट देना होगा। इसे एक खाता नंबर देकर इंशोरेंस अमाऊंट जमा करवाने को कहा गया। ऐसे ही शातिर ठगों ने इसे झांसे में लेकर कुल 1 लाख 30 रूपये ठग लिए।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 420 के तहत ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस उस खाते की जांच कर रही है जिसमें पैसे डलवाए गए। जबकि जिन नंबरों से पीडि़त को फोन आया है उनकी भी जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजपुरा में प्रवासी ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Next: बरोटीवाला व मानपुरा से अवैध शराब बरामद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.