Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिला यूएई का गोल्डन वीजा
  • देहरादून

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को मिला यूएई का गोल्डन वीजा

RNS INDIA NEWS 03/10/2021
rns featured image new

देहरादून। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम उन विशिष्ट लोगों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्हें संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई ने गोल्डन वीजा दिया है। अपनी इस खुशी को अपने लाखों फैंस के साथ उर्वशी ने सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा है कि वह भारत की पहली महिला बन गई हैं जिन्हें महज 12 घंटे में दुबई का गोल्डन वीजा हासिल हुआ है। गोल्डन वीजा दस साल का रेजिडेंट परमिट है। जिसे यूएई खास लोगों को ही प्रदान करता है। इस खास सेवा की शुरुआत 2019 में की गई थी। यूएई ने इसकी शुरूआत निवेशकों व व्यापारियों को आकर्षित करने के लिए की थी। उर्वशी से पहले भारतीय अभिनेता संजय दत्त को भी गोल्डन वीजा मिल चुका है। गोल्डन वीजा देने के लिए उर्वशी ने यूएई सरकार का धन्यवाद करते हुए लिखा है कि यह उनके व उनके परिवार के लिए गर्व का मौका है। इस अद्भुत पहचान से वह अभिभूत हैं। उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने बताया कि उर्वशी इस समय कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट व टूर में व्यस्त हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम के बाद दून में होगा पांचवां धाम: कौशिक
Next: कर्णप्रयाग और गैरसैंण विकासखंड के लिए 12 मोटर मार्गों की मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

श्रमिकों ने कंपनी पर वेतन भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
  • यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.