Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • 35000 करोड़ की लागत से वैक्सीन का कवच प्रदान कर रही है सरकार : अनुराग
  • हिमाचल प्रदेश

35000 करोड़ की लागत से वैक्सीन का कवच प्रदान कर रही है सरकार : अनुराग

RNS INDIA NEWS 03/10/2021
rns featured image new

हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को ग्राम पंचायत पंजोत में प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड की गई दो सडक़ों का लोकार्पण किया और जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पंजोत-धरयाड़ा सडक़ पर लगभग 2 करोड़ 30 लाख रुपये और डूंगी कंजियाण सडक़ पर 3 करोड़ 18 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
क्षेत्र में जारी अन्य सडक़ों के कार्यों की चर्चा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अवाहदेवी-बगवाड़ा-डेरा परोल सडक़ पर 7.82 करोड़, कांगू गलू-कलाहू-अमरोह सडक़ 5.21 करोड़ और जिजवीं सडक़ पर 5.83 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान आरंभ की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना ने ग्रामीण भारत की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्रित्वकाल में इस योजना के बेहतरीन कार्यान्वयन के कारण ही हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के गाँवों तक सडक़ें पहुंच पाई हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात वर्ष के दौरान अत्याधुनिक हाईवे के निर्माण के साथ साथ सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतरीन मूलभूत ढांचा विकसित किया है, जिससे देश की सीमाओं पर हमारी सेनाएं मजबूत हुई हैं। इसी कड़ी में भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन का काम भी तेजी से करवाया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों के लिए 15 महीनों तक मुफ्त राशन उपलब्ध करवा कर पूरे विश्व में एक उदाहरण पेश किया है। संकट की इस घड़ी में नरेंद्र मोदी ने देश को एक मजबूत नेतृत्व प्रदान किया और देश के वैज्ञानिकों ने महज नौ महीने में वैक्सीन तैयार कर दी. अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार लगभग 35 हजार करोड़ की लागत से सभी देशवासियों को वैक्सीन का सुरक्षा कवच प्रदान कर रही है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोनाकाल में केंद्र सरकार की मदद के अलावा उन्होंने हिमाचल के लिए अन्य माध्यमों से भी हरसंभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया है। इसके तहत पांच पीएसए आक्सीजन प्लांट भी स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने लोगों से स्वच्छता के मंत्र को अपनी आम दिनचर्या में आत्मसात करने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी ने कहा कि अपनी अदभुत कार्य क्षमता के दम पर अनुराग सिंह ठाकुर आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण पद को सुशोभित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से और व्यक्तिगत रूप से भी भरपूर मदद मुहैया करवाई है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, महामंत्री अशोक ठाकुर, चमन ठाकुर, अन्य पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने टौणी देवी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मेलन में भी भी भाग लिया.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जयराम ठाकुर के खिलाफ टिप्पणी करने पर भाजपा आक्रामक
Next: विक्रमादित्य का सरकारी कर्मचारियों को धमकाना कांग्रेसी रीति-नीति का काला सच

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.