Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर भाजपा अल्मोड़ा ने किया याद, सेवा और समर्पण अभियान के तहत चलाया स्वच्छता अभियान
  • अल्मोड़ा

महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री को जयंती पर भाजपा अल्मोड़ा ने किया याद, सेवा और समर्पण अभियान के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 02/10/2021
IMG-20211002-WA0015

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा के तत्वाधान में आज गांधी जयंती के अवसर पर चौहानपाटा स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा इसके पश्चात बद्रेश्वर वार्ड के राज नौला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत ऐतिहासिक राज नौला में सफाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि आज सेवा और समर्पण अभियान के तहत पूरे अल्मोड़ा जनपद में सभी बूथों पर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि हमें गांधी जी से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि महात्मा गांधी का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर देश के विकास के लिए काम करना चाहिए तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्होंने कहा कि वह एक बहुत ही सादगी पसंद इंसान थे जिन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उनका यह नारा आज भी सार्थक हो रहा है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि आज का दिन देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीर सेनानियों का दिन है हमें उनके बलिदान को याद रखना चाहिए। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी सार्थक हैं हमें उनसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अनुशासन सादगी व स्वच्छता को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी ने कहा कि आज नगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता के कार्य किए जा रहे हैं। महात्मा गांधी की प्रेरणा से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता तत्पर है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, नगर महामंत्री व सभासद मनोज जोशी, नगर उपाध्यक्ष सुनील जोशी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, जिला महामंत्री लीला बोरा, मोहनी कनवाल, मीना भैसोड़ा, विद्या बिष्ट, चंद्रा जोशी, ललित मेहता, रमेश लाल, कृष्ण बहादुर सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, दीक्षित जोशी, आशीष गुरुरानी, करन टम्टा, दीपक पांडे, मुकुल कुमार, निखिल टम्टा, पीयूष कुमार, वैभव सिंह, गोपाल चम्याल, शरद गुरुरानी, सुरेश भट्ट, रवि शैली व विधानसभा अल्मोड़ा के विस्तारक कृष्णा पल्याल उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड शासन ने किया एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव
Next: एसआईयू टीम ने जाल बिछाकर कार से बरामद किया 88.50 ग्राम चिट्टा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.