Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कॉलेज से फीस जमा कर घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म
  • हरिद्वार

कॉलेज से फीस जमा कर घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 02/10/2021
rns featured image new

रुड़की। कॉलेज से फीस जमा कर घर लौट रही एक छात्रा को सुनसान रास्ते पर एक युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया तथा उसे गन्ने के खेत में ले गया जहां पर उसके हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी तथा जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे अपमानित करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी शक्ल शिनाख्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा ने बताया कि वह नारसन क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। 27 सितंबर को वह कॉलेज में फीस जमा करा कर अपने घर लौट रही थी। दोपहर का समय था एक युवक जिसे वह शक्ल से जानती है। उसके द्वारा उसके साथ अश्लील हरकतें की गई उसने आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसे अकेला देख जबरन पास के गन्ने के खेत में खींच लिया तथा उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ जबरन दुराचार किया। आरोपी ने मारपीट करते हुए उसको जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसको काफी यातनाएं दीं। आरोपी द्वारा पीड़िता के शरीर में बजरी आदि भर दी गई जिससे उसे बहुत तकलीफ सहनी पड़ी। बाद में आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि वह इस घटना का जिक्र किसी से भी करेगी तो उसे तथा उसके परिवार को जान से मार दिया जायेगा। पीड़िता का कहना है कि वह काफी डरी हुई थी किसी प्रकार वह अपने घर पहुंची परिजनों को घटना के संबंध में अवगत कराया लेकिन आरोपियों ने रस्ता रोक रखा था जिसके कारण वह कोतवाली नहीं पहुंच पाये। पीड़िता ने अपनी तहरीर पुलिस को देते हुए कहा कि उसकी तहरीर पर यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो उसके सामने आत्महत्या करने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार देर शाम पीड़िता की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दुराचार, मारपीट तथा दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसके द्वारा बताया गया है कि आरोपी ग्राम ब्रहमपुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद भर्ती परीक्षाओं के आवेदन में लिया जा रहा शुल्क
Next: नशे की लत में पड़कर तीन युवकों ने नकली नोट छापने की बना ली टकसाल, गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.