Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एयर मार्शल बीआर कृष्णा ने सीआईएससी का कार्यभार संभाला
  • राष्ट्रीय

एयर मार्शल बीआर कृष्णा ने सीआईएससी का कार्यभार संभाला

RNS INDIA NEWS 01/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। एयर मार्शल बीआर कृष्णा ने शुक्रवार को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष के हवाले से चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीआईएससी) का कार्यभार संभाल लिया। पद संभालने के बाद उन्होंने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी गारद पेश की।
वर्ष 1983 में उन्हें फाइटर पायलट के रूप में कमीशन मिला। एयर मार्शल कृष्णा का शानदार कार्यकाल 38 वर्ष से अधिक का है। वे योग्यताप्राप्त फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और अनुभवी टेस्ट पायलट भी रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय वायुसेना के कई प्रकार के विमान, मालवाहक विमान और हेलीकॉप्टर को उड़ाने का अनुभव हासिल किया है। उन्हें पांच हजार से अधिक घंटों का उड़ान अनुभव भी है, जिसमें परिचालन, निर्देशन और परीक्षण उड़ानें शामिल हैं। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विसेस स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के छात्र रहे हैं।
अपने शानदार कार्यकाल के दौरान सीआईएससी ने कई महत्त्वपूर्ण कमान और स्टाफ नियुक्तियों पर काम किया है। उन्होंने अग्रिम पंक्ति के युद्धक विमान दस्ते की कमान संभाली है। उन्होंने वायुसेना परीक्षण पायलट स्कूल का कार्यभार भी संभाला है। वे अग्रिम एयरबेस के मुख्य संचालन अधिकारी, विमान एवं प्रणाली परीक्षण प्रतिस्थापना के कमांडेंट रह चुके हैं तथा अग्रिम एयरबेस की कमान संभाल चुके हैं।
एयर मार्शल बीआर कृष्णा वायुसेना मुख्यालय में एयर स्टाफ (परियोजना) और एयर स्टाफ (आयोजना) के सहायक प्रमुख रह चुके हैं। एयर मार्शल के रूप में उन्होंने वरिष्ठ एयर स्टाफ अधिकारी, दक्षिण-पश्चिम वायु कमान तथा वायु संचालन के महानिदेशक के रूप में अपनी सेवायें दी हैं। सीआईएससी का कार्यभार संभालने से पहले वे पश्चिम वायु कमान के कमांडर थे। उन्हें 1986 में शौर्य चक्र और 1987 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे
Next: सुमन देवी बनी ग्राम पंचायत शाया सनौरा की उप प्रधान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.