Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़ में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 23/08/2020
01- (7)

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने मानसूनकाल में पानी न मिलने पर सरकार व जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा बारिश के बाद भी नगर के लोगों का पेयजल संकट से जूझना शर्मनाक है। कांग्रेस की जिन योजनाओं को अपना बताकर मौजूदा सरकार लोगों को छलती आ रही है, अब उन योजनाओं ने लोगों को पानी मुहैया कराने में फेल साबित हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कलक्ट्रे पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। त्रिलोक महर ने कहा जिले में रिकार्ड बारिश होने के बाद भी नगर की जनता पेयजल संकट से जूझ रही है। पूरे नगर में पानी की समस्या बनी हुई है, लोग पानी के भटक रहे हैं। बावजूद इसके सरकार, प्रशासन व जल संस्थान को उनका दर्द नहीं दिख रहा। युकां जिलाध्यक्ष ऋ षेंद्र महर ने कहा पूर्व कांग्रेस विधायक मयूख महर के लंबे संघर्ष के बाद नगर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए 80करोड़ की आंवलाघाट योजना बनी। भाजपा इस योजना को अपनी उपलब्धि तो बताती है, लेकिन नगर के लोगों की प्यास नहीं बूझा पा रही। घाट पंपिंग योजना लंबे समय से बंद है, जिसे ठीक करने में सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा सरकार ने सीमांत के लोगों को हमेशा छला है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार व जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र नगर के लोगों को पेयजल समस्या से निजात नहीं मिली तो वह चुप नहीं बैठेंगे। जल संस्थान कार्यालय में ताले लगा दिए जाएंगे। मौके पर खीमराज जोशी, हिमांशु ओझा, प्रेमा सौन, भागीरथी सौन, गीता ठाकुर, नर्मदा सौन, जगत सिंह, रोहित कुमार, शांति देवी, मीना देवी, दिनेश विष्ट, राजेश शर्मा, रजत विश्वकर्मा, कुंडल महर, भुवन जोशी, शुभम कापड़ी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोड़वेज स्टेशन में लगा वाटर एटीएम शोपीस बना
Next: इस वर्ष नहीं लगेगा सातूं-आठूं पर्व का मेला

Related Post

default featured image
  • पिथौरागढ़

माघ पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.