Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्‍नी की हत्या में जीआरपी के सिपाही पर मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

पत्‍नी की हत्या में जीआरपी के सिपाही पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
rns featured image new

रुड़की।  रायसी में तीन दिन पूर्व जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक जीआरपी लक्सर में बतौर सिपाही तैनात है। पुलिस साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। रायसी निवासी लवकेश नागर उत्तराखंड पुलिस में सिपाही है। हाल ही में उसकी तैनाती जीआरपी लक्सर में हुई थी। इसके बाद से वह अपनी पत्नी प्रीति उर्फ पिंकी, बेटे देव नागर व बेटी विधि नागर के साथ गांव में अपने पुश्तैनी मकान में रह रहा था। सोमवार रात को लवकेश की पत्नी प्रीति उर्फ पिंकी की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई थी। जानकारी मिलने पर लक्सर में रह रहे प्रीति के मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके मायके वालों के सुपुर्द किया गया था। शव का अंतिम संस्कार करने के बाद मंगलवार को मृतका प्रीति के भाई आशीष कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी नेतवाला सैदाबाद (लक्सर) ने अपने जीजा सिपाही लवकेश, उसके पिता मेघराज, मां सुशीला व बहन रीता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में चारों पर प्रीति के साथ मारपीट करने और जबरन जहर खिलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 9 माह बाद मिली अपहृत किशोरी
Next: वेतन नहीं मिलने पर धरने पर बैठे कंपनी कर्मचारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.