Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी को मजबूती के साथ निभा रही: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान
  • अल्मोड़ा

महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी को मजबूती के साथ निभा रही: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान

RNS INDIA NEWS 27/09/2021
WhatsApp Image 2021-09-27 at 3.23.27 PM

अल्मोड़ा। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं वे हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी को मजबूती के साथ निभा रही हैं यह बात विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने आज अल्मोड़ा नर्सिंग कालेज में प्रथम वर्ष नर्सिंग छात्रों के शपथ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्जवलित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का स्वरूप है नारी के अन्दर करूणा का भाव होता है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग सेवा एक ऐसा कार्य क्षेत्र है जो स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। विस उपाध्यक्ष ने कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा था तब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा बेहतर कार्य किया गया और लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा की। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में मेडिकल कालेज जल्दी ही संचालित हो जायेगा। मेडिकल कालेज में नर्सों के कार्यों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज व नर्सिंग कालेज में जो भी कार्य अवशेष रह गये हैं उन्हें जल्दी ही पूर्ण कर लिया जायेगा।

इस दौरान सांसद अजय टम्टा ने सभी शपथ लेने वाले नर्सिंग छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा जो कार्यक्षेत्र चुना गया है वह अपने आप में एक सेवाभाव वाला क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि हम सभी को सेवाभाव से काम करने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सा से जुड़े सभी कार्मिकों द्वारा बेहतर कार्य किया गया और मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना है।

इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने सभी नर्सिंग छात्रों को शुभकामनायें दी और कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि हमें विपरीत परिस्थितियों में भी हमेश संयम के साथ आगे बढ़ना होगा और हमेशा सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करना होगा। इस दौरान नर्सिंग के छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य दर्जा मंत्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, सभासद मनोज जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, प्रधानाचार्य नर्सिंग मेडिकल कालेज आशा गंगोला, सरला सिंह, श्रीमती गौरा बोरा, नीलम टोड, अभिषेक कीर्ति, सीमा श्रीवास्तव, महेश्वरी गैड़ा, दीपा मिश्रा सहित गणमान्य लोग व कालेज के छात्र-छात्राये उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया शुभारंभ
Next: विधायक अनिरुद्ध सिंह ने कसुंपटी विस में विकास कार्यों के लिए बांटे चार करोड़

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 17.55.04
  • अल्मोड़ा

पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.