Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • प्रॉपर्टी के लिए अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या
  • उत्तर प्रदेश

प्रॉपर्टी के लिए अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

RNS INDIA NEWS 27/09/2021
default featured image

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में एक युवक द्वारा प्रॉपर्टी के लिए अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस हत्यारे ने 20 सालों में अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या बड़े ही शातिर तरीके से की। इन हत्याओं के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी। 3 लोगों की हत्या उसने अपने हाथों से की जबकि 2 लोगों को सुपारी देकर मरवाया।
जानकारी के मुताबिक ये मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का है, यहां मुरादनगर के गांव बसंतपुर सैंथली के रहने वाले किसान लीलू त्यागी पर अपने ही परिवार के 5 लोगों ही हत्या का आरोप लगा है। शातिर किसान ने 20 साल में एक-एक करके 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। उसने एक रिटायर्ड दारोगा सुरेंद्र त्यागी को 4 लाख रुपये सुपारी देकर अपने भाई की हत्या के लिए राजी किया। इस दौरान पुलिस ने 5वीं हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी के कारनामे उजागर किए। पुलिस ने आरोपी लीलू, सुरेंद्र और सुपारी किलर राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।

ये थी हत्या की वजह
48 साल के आरोपी लीलू ने गुनाह कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि ये सब उसने अपने इकलौते बेटे की खातिर किया है ताकि सारी प्रॉपर्टी उसके बेटे को मिल जाए। इसलिए उसने अपने दोनों भाइयों के 4 बच्चों समेत एक भाई सुधीर को अपने रास्ते से हटा दिया। जिसके बाद उसने मृतक भाई की पत्नी से शादी कर ली। जब दोनों का बेटा हुआ तो आरोपी ने सोच लिया कि सारी प्रॉपर्टी वो अपने बेटे को दिलाएगा। उसका अगला निशाना दूसरा भाई ब्रजेश था। अगर वो अपने इस मकसद में भी कामयाब हो जाता तो पूरी प्रॉपर्टी पर केवल उसका और उसके बेटे का हक हो जाता।

ऐसे दिया वारदातों को अंजाम
आरोपी ने सबसे पहले 2001 में अपने बड़े भाई की हत्या 1 लाख रुपये सुपारी देकर कराई और शव नदी में फेंक दिया। उसने घर वालों से कहा कि वो उसका भाई गुस्सा होकर कहीं चला गया है। 2006 में उसने अपनी भतीजी पारुल को खाने में जहर देकर मार डाला और सबसे कहा कि उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। इसके बाद ऐसे ही 2009 में तीसरी और 2013 में भतीजे की हत्या करके चौथी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बीते 8 अगस्त 2021 को अपने दूसरे भतीजे की हत्या सुपारी देकर कराई और उसका शव बुलंदशहर की गंग नगर में फेंक दिया। इस मामले में उसने दलील दी कि वो कहीं परेशान होकर चला गया है। लेकिन घर वालों ने बच्चे के गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह से भारत बंद का असर शुरू
Next: भाजपा नेताओं के खिलाफ दी कांग्रेसियों ने तहरीर

Related Post

default featured image
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
default featured image
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.