Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आने वाले चुनाव में मीडिया व सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी : श्याम जाजू
  • उत्तराखंड

आने वाले चुनाव में मीडिया व सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी : श्याम जाजू

RNS INDIA NEWS 22/08/2020
05 (10)

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि प्रदेश भाजपा चुनाव रणनीति बनाने में जुटी है लेकिन आने वाले चुनाव में मीडिया व सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है जिसके लिए अभी से रणनीति बनाकर एक टीम वर्क के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। आज प्रदेश कार्यालय में मीडिया विभाग की बैठक लेते हुए श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा सबसे पहले डिजिटल रैली करने वाली पार्टी है। भाजपा ने बिहार चुनाव में सबसे पहले डिजिटल रैली का आयोजन कर 27 लाख लोगों को एक साथ संबोधित किया है उन्होनें कहा कि आने वाला चुनाव सार्वजनिक जनसभाओं के बजाए डिजिटल सभाओं से जनता से जुडऩे का माध्यम बनेगा जिसमे मीडिया व शोशल मीडिया की ही महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। साथ ही उन्होंने समाचार चैनलों पर बिभिन्न विषयों पर डिवेट में भाग लेने के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम (पैनलिस्ट) बनाने के लिए कहा जिसमे उन्होंने युवाओं को प्रमुखता से स्थान देने के लिये कहा है। श्री जाजू ने कहा कि मीडिया विभाग एक ही बात को बार-बार दोहराने या पुराने कंटेंट देने के बजाए हमेशा नए नये कंटेंट मीडिया व सोसल मीडिया को देने चाहिए। पैनालिस्ट को मीडिया टीम द्वारा पूर्ण रूप से प्रशिक्षित व अपडेट कर चर्चाओं में भेजना चाहिए। श्री जाजू ने कहा कि आने वाले चुनाव मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से ही लड़ा जाना निश्चित है इसलिए मीडिया की टीम को प्रतिदिन कार्यालय पर बैठ कर आगे की रणनीति पर विचार करना चाहिये। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने श्री जाजू को प्रदेश मीडिया टीम के कार्यों से अवगत कराया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना काल में भाजपा के कार्यों पर आधारित “सेवा ही संगठन” ई-बुक का किया विमोचन
Next: भाजपा ने बताया आम आदमी पार्टी के सर्वे को हवाई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.