Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
  • हरिद्वार

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
default featured image

रुडक़ी।  झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर लाठर देवा गांव के पास ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। गांव रोहालकी लक्सर निवासी 32 वर्षीय छोटा सिंह पत्नी और सात वर्षीय पुत्र अनुज के साथ बाइक से सहारनपुर के गोगा पीर मेले में निशान छड़ी चढ़ाने जा रहे थे। गांव लाठरदेवा हूण के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार तीनों सडक़ पर गिर गए। जिसमें बाइक चला रहे छोटा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राह चलते लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मां और बेटे को इलाज के लिए रुडक़ी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। दुघर्टना की सूचना परिजनों को भी दे दी गई। उपचार के दौरान सात वर्षीय बालक अनुज की भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रविंदर कुमार का कहना है कि पिता और पुत्र का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए दिए गए हैं। मृतक छोटा सिंह की पत्नी का इलाज सिविल अस्पताल रुडक़ी में किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रक सीज कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में एक अक्टूबर से बंद होंगी शराब की प्राइवेट दुकानें
Next: मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर भाजपा हवालबाग मंडल ने किया मिष्ठान्न वितरण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.