Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जलालाबाद में बाइक में हुआ ब्लास्ट, शख्स के उड़ गए चिथड़े
  • राष्ट्रीय

जलालाबाद में बाइक में हुआ ब्लास्ट, शख्स के उड़ गए चिथड़े

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
default featured image

एक किलोमीटर तक सुनी गई धमाके की आवाज

जलालाबाद (आरएनएस)। बुधवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब में हाई अलर्ट घोषित करने के बाद जलालाबाद में रात को धमाका होने का मामला सामने आय़ा है। यह धमाका शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार यह धमाका पंजाब नैशनल बैंक के पास एक बाइक में हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है। इतना ही नहीं यह धमाका इतनी जोर से हुआ कि मोटरसाइकिल सवार के चिथड़े उड़ गए। स्टेट फॉरेंसिक की टीम को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया गया। हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। धमाके की वजह को तलाशने के लिए एक्सपर्ट्स की टीम लगी हुई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। इलाके में मौजूद लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इलाके के दुकानदारों के मुताबिक बाइक बिना नंबर की थी और उस पर सवार शख्स पुरानी सब्जी मंडी की तरफ से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही शख्स पीएनबी बैंक के नजदीक पहुंचा उसकी बाइक में ब्लास्ट हो गया। लोगों के मुताबिक शख्स के हाथ में केलों से भरा हुआ एक बैग था।
धमाका इतना जोरदार था कि बैइक पर बैठा शख्स 10 फीट तक उछल गया और उसके चित्थड़े उड़ गए। इस ब्लास्ट में बाइक के परखच्चे भी उड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों का ये भी मानना है कि बाइक की पेट्रोल की टंकी में आग लगने से धमाका हुआ। हालांकि बिना नंबर वाली बाइक होने के चलते संदेह की स्थिति और बढ़ गई है, इसलिए मामले को जांच एजेंसियां सीरियस ले रही हैं।
बता दें कि पिछले कई दिनों से राज्य में लगातार आतंकियों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं। राज्य में आतंकी गतिविधियों में काफी तेजी आई है और पुलिस द्वारा कई आतंकियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, जिसके मद्देनजर ही कैप्टन सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यावरण से जुड़े अपराधों में दूसरे नंबर पर ध्वनि प्रदूषण: एनसीआरबी
Next: जेसीबी खाई में गिरने से तीन व्यक्तियों की मौत

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.