Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • चारधाम यात्रा खुलने से सभी जगह खुशी का माहौल
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा खुलने से सभी जगह खुशी का माहौल

RNS INDIA NEWS 16/09/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। हाईकोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा पर लगाई गई रोक हटाने से केदारनाथ यात्रा से जुड़े कारोबारियों, तीर्थपुरोहितों, तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय लोगों में उत्साह है। कपाट खुलने के करीब चार महीने बाद यात्रा शुरू होने को लेकर रुद्रप्रयाग मुख्यालय से लेकर केदारपुरी तक खुशी का माहौल है। इधर, प्रशासन भी यात्रा शुरू होने को लेकर पूरी तरह तैयार है। इस साल कोविड के चलते 17 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से यात्रा नहीं चल सकी। केदारपुरी में महज तीर्थपुरोहित और देवस्थानम बोर्ड के मुख्य पुजारी, कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद हैं। बाहरी लोगों को किसी भी दशा में धाम में प्रवेश की अनुमति नहीं है। अब, हाईकोर्ट द्वारा चारधाम यात्रा पर लगाई गई रोक हटाने से केदारनाथ धाम के साथ ही अनके यात्रा पड़ावों में लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
प्रशासन यात्रा को लेकर तैयार: प्रशासन भी केदारनाथ यात्रा को लेकर पूरी तरह तैयार है। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि केदारनाथ धाम सहित पूरे मार्ग में बिजली, पानी, टेंट आदि की व्यवस्थाएं बहाल हैं। रास्ते में दुकानों का आवंटन कर दिया गया है। केदारनाथ में सभी जरूरी व्यवस्थाएं बहाल हैं। सोनप्रयाग में एंटीजन टेस्ट की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। किसी भी यात्री को बिना कोविड निगेटिव रिर्पोट के केदारनाथ नहीं जाने दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन 800 लोगों के केदारनाथ जाने के लिए धाम और मार्ग में पूरी व्यवस्थाएं हैं। केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। साथ ही कहा कि यात्रा खुलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के स्नातक/स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी होंगे प्रमोट
Next: पर्यावरण से जुड़े अपराधों में दूसरे नंबर पर ध्वनि प्रदूषण: एनसीआरबी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.