Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • प्रदेश भर में जन सेवा कार्यक्रमों के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन समारोह को मनाएगा भाजयुमो : सौरभ
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

प्रदेश भर में जन सेवा कार्यक्रमों के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन समारोह को मनाएगा भाजयुमो : सौरभ

RNS INDIA NEWS 15/09/2021
WhatsApp Image 2021-09-15 at 7.59.00 PM

20 दिवसीय ‘सेवा और समर्पण अभियान’ में लगेगा अनूठा नवभारत मेला

आरएनएस ब्यूरो सोलन।  17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा देशभर में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक ’’सेवा और समर्पण अभियान’’ का आयोजन करने जा रहा है। यह बात आज भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ धीमान ने पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने बताया कि यह 20 दिवसीय ’’सेवा और समर्पण अभियान’’ देश भर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।

वहीं हिमाचल में यह अभियान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर के नेतृत्व में चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान युवा मोर्चा की प्रत्येक जिला इकाई पिछले 7 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के काम का प्रचार करते हुए एक अनूठे नवभारत मेले का आयोजन करेगी। इसके अतिरिक्त 20 दिवसीय अभियान में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी शामिल की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पार्टी नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ’’सेवा सप्ताह’’ के रूप में मनाती आ रही है, लेकिन इस बार ’सेवा सप्ताह’ आयोजन को नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक कार्यकाल के दो दशक गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 13 वर्ष और भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजन की अवधि को 20 दिनों तक बढ़ाया गया है। नरेंद्र मोदी के 7 अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री के पदभार ग्रहण करने का अवसर हमें उनके देश एवं लोगों के प्रति सेवा एवं समर्पण के भाव की याद दिलाता है, यह एक ऐसा गुण है जो नरेंद्र मोदी के जीवन के इन 20 वर्षों की विशेषता रही है।

’’सेवा एवं सर्मपण’’ अभियान पूरे देश के सभी जिलों में चलाया जाएगा और इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के साथ मंडल स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। अभियान का मुख्य आकर्षण हर जिले में ’नव भारत मेला’ होगा जो प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में हुए एक ’ नए भारत के उदय को प्रदर्शित करेगा’।

सौरभ ने बताया कि यह नव भारत मेला मोदी सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के उत्थान को सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं को दर्शाएगा। इसके अलावा मेले में ऐसे भी स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें आम नागरिक पंजीकरण करके केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए नामांकन कर सकते हैं। जैसे की स्थानीय हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों, पेंटिंग, कला, पारंपरिक भोजन, जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने वाले स्टॉल आदि भी वोकल फॉर लोकल के लिए स्थापित किए जाएंगे। देशभर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे और लोगों को नमो ऐप्प डाउनलोड करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा जिसके लिए विशेष स्टाल लगाए जाएंगे, जो उन्हें  प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद करने में मदद करेंगे और इसी के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताएंगे।

उन्होंने बताया कि भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को राष्ट्रीय समारोह के तौर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे, जिसमें युवाओं को अपने-अपने जिलों में स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित स्थलों का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा और 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा अंत्योदय के सिद्धांत को लेकर गरीबों और वंचितों की सेवा के लिए मोदी सरकार द्वारा की गई पहल के माध्यम से युवा मोर्चा कार्यकर्ता पंडित दीन दयाल की जयंती मनाएंगे और यह कार्यक्रम हर मंडल स्तर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता द्वारा मनाया जाएगा जिसमे कार्यकर्ता लाभार्थियों से मिलेंगे जो नरेंद्र मोदी की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाया जाने वाला एक और अत्यंत महत्वपूर्ण दिन 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती है। इस दिन भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे भारत में स्वच्छता से सम्मान अभियान का आयोजन किया जाएगा, जिसमे राष्ट्र के सांस्कृतिक आकर्षण के केंद्रों के साथ युवाओं का एक मजबूत जुड़ाव बनाने और उनमें गर्व की भावना पैदा करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ता 71 विभिन्न स्थानों जैसे शहीद स्मारक, नदियाँ और संबंधित राज्य के पूजा स्थल आदि पर स्वच्छता अभियान और पौधारोपण अभियान आयोजित करेंगे। इस मौके पर भाजयुमो राष्ट्रीय सदस्य साकेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव चिंटा, जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी रचित साहनी व जिला सचिव दिनकर कुमार मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेस अस्पताल में तैनात डॉक्टर का नशे में हंगामा, पुलिस के सामने की गली गलौज
Next: नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली पद की शपथ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.