Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग पहुंचे पश्चिम बंगाल के पूर्व विधायक अरिंदम
  • टिहरी

देवप्रयाग पहुंचे पश्चिम बंगाल के पूर्व विधायक अरिंदम

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
default featured image

नई टिहरी।  तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुये पश्चिम बंगाल के चर्चित पूर्व विधायक अरिंदम भट्टाचार्य देवप्रयाग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा शुरू की जानी चाहिए। पश्चिम बंगाल की शांतिपुर सीट से विधायक रहे 41 वर्षीय अरिंदम ने बताया कि वह पिछले डेढ़ माह से उत्तराखण्ड भ्रमण पर हैं। यहां के तीर्थों व उनसे जुड़े लोगों की समस्याओं की जानकारी ले रहे है। अरिंदम ने कहा कि पूरे भारत में उत्तराखण्ड के चारों धामों की खुलने की कई श्रद्धालु प्रतीक्षा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे अरिंदम उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस प्रभारी का दायित्व भी निभा चुके हैं। करीब 16 वर्ष कांग्रेस में रहने के बाद 2017 में टीएमसी में आये अरिंदम भट्टाचार्य इसी साल विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हुए, इसके चलते वह टीएमसी के निशाने पर भी आ गए थे। अरिंदम अब बंगाल में शांतिपुर सीट पर होने जा रहे उप चुनाव में उतरने की तैयारी में हैं। देवप्रयाग स्थित नक्षत्र वेधशाला संस्थान में अरिंदम ने ज्योतिषाचार्य भास्कर जोशी से भेंट की तथा पश्चिम बंगाल के भविष्य को लेकर चर्चा भी की। नक्षत्र वेधशाला में संग्रहित दुर्लभ हस्त लिखित ग्रंथों को देखने के बाद उन्होंने बताया कि उनके द्वारा भी महान संत चैतन्य महाप्रभु से जुड़ी पांडुलिपियों का संरक्षण किया गया है। उन्होंने नक्षत्र वेधशाला को विश्व के प्राचीन ज्ञान को सहेजने वाला विशेष केंद्र बताया। संयुक्त राष्ट्र सिविल सोसाइटी, ग्लोब इंटरनेशनल व पीजीए जैसी अंतराष्ट्रीय सस्थाओं से जुड़े अरिंदम भट्टाचार्य की पहचान एक लेखक, शोध विद्धान व विश्व व्यापार जगत के सफल वकील के रूप में भी है। लोकतंत्र व मानव अधिकारों को लेकर संयुक्त राष्ट्र में आवाज बुलंद करने वाले अरिंदम ने उत्तराखण्ड में तीर्थयात्रा व धार्मिक स्थलों से आजीविका चलाने वाले लोगों को सरकार की ओर से उचित सहायता दिये जाने को भी कहा। इस मौके पर प्रियांशा बनर्जी, प्रियंक कर्नाटक, प्रदीप कपूर, राकेश पांचभाई आदि भी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उद्योग मंत्री का आईटीआई तथा महाविद्यालयों में जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्देश
Next: वैष्णव ने 2024 से पहले कश्मीर को रेल मार्ग से देश के साथ जोड़ने का किया वादा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.