Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया नन्दादेवी मन्दिर में गीता भवन का लोकार्पण
  • अल्मोड़ा

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया नन्दादेवी मन्दिर में गीता भवन का लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
WhatsApp Image 2021-09-14 at 2.04.08 PM

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के ऐतिहासिक, पौराणिक एवं धार्मिक नन्दादेवी मन्दिर के गीता भवन के पुर्ननिर्माण कार्य (लागत 69.11 लाख रू0) का लोकार्पण आज विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा काफी लम्बे समय से इस गीता भवन के जीर्णोद्धार किये जाने की मांग रखी जा रही थी जिसको ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा इसके जीर्णोद्धार हेतु धनराशि अवमुक्त की गयी और इसके फलस्वरूप आज यह भवन पूर्णरूप से बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से यह मन्दिर अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नन्दादेवी मन्दिर अल्मोड़ा की पहचान है इस नन्दादेवी मन्दिर के दर्शन के लिए देश-विदेश से पर्यटक यहाँ अपनी मन्नत मांगने आते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को पुर्नजीवित करने के लिए आगे आना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी हमारी संस्कृति के बारे में जान सके। उन्होंने कहा कि चन्दवंशीय राजाओं द्वारा इस मन्दिर का निर्माण कराया गया था।
उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस गीता भवन को बहुउद्देशीय भवन के रूप में विकसित किया गया है जिसमें शादी-विवाह, होली, रामलीला सहित अनेक शुभ कार्य किये जा सकते है। इस अवसर पर मन्दिर कमेटी के सदस्यों द्वारा माँ नन्दादेवी मन्दिर की छत को बनाये जाने की बात रखी गयी, जिस पर उन्होंने कहा कि जल्द ही मन्दिर की छत का जीर्णोद्धार किया जायेगा और इसे भव्य रूप प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी को हिन्दी दिवस की शुभकामनायें दी और कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है इसे हमें संजोये रखना होगा।

इस अवसर पर मन्दिर कमेटी के सदस्यों द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर ग्रामीण निर्माण विभाग और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को विस उपाध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया।

लोकार्पण के अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व राज्यदर्जा मंत्री गोविन्द सिंह पिलख्वाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, रिक्खू साह, चन्दन लाल टम्टा, मनोज सनवाल, मनोज जोशी, सोनू साह, दीप्ति सोनकर, आशीष गुरूरानी, किशन जोशी, दिनेश गोयल, जीवननाथ वर्मा, मुन्ना वर्मा, लता तिवारी, पूनम पालीवाल, लता पाण्डे, प्रीति बिष्ट, मनोज जोशी, हरीश बिष्ट, एल0के0 पंत, लीला बोरा, अजय वर्मा, दिनेश साह सहित मन्दिर कमेटी के सदस्यों सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा, तीन कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा
Next: पेंशन धारकों को ‘जीवन प्रमाण-पत्र’ ऑन लाइन अपडेट करने के नाम पर साइबर अपराधी कर रहे फर्जी कॉल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.