Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • लॉकडाउन में धंधा रहा मंदा तो चालू कर दिया स्मैक का धंधा
  • नैनीताल

लॉकडाउन में धंधा रहा मंदा तो चालू कर दिया स्मैक का धंधा

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
rns featured image new

73.80 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी। शहर में स्मैक तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। युवाओं को नशे का धंधा बर्बाद करने पर तुला हुआ है। इस बार हल्द्वानी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डीके पार्क से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से 73.80 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। अभियुक्त के विरूद्ध थाने में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

स्मैक या किसी भी तरह के नशे की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए हल्द्वानी पुलिस लगातार प्रयासरत है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से निकालने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी दिशा में एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र के निर्देशन में सीओ शांतनु पराशर के पर्यवेक्षण में अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत बड़ी कार्रवाई की गई है।

13 सितम्बर को उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव एवं उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र जोशी चौकी प्रभारी मण्डी द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर डीके पार्क के पास मंगल पड़ाव से एक व्यक्ति को पुलिस टीम व एसओजी की मदद से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73.80 ग्राम स्मैक बरामद की है। अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त नरेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह रामलीला ग्राउण्ड पीपलसाना चौधरी भोजीपुरा बरेली का स्थाई निवासी है। 12वीं की परीक्षा UP बोर्ड से पास करने के बाद उसने मेडिकल स्टोर में नौकरी की तथा कंस्ट्रक्शन का काम भी किया। दो माह पूर्व लॉक डाउन होने के कारण कंस्ट्रक्शन का काम सही नही चल पा रहा था। अभियुक्त के मुताबिक खर्चा चलाने के लिए स्मैक का काम किया। बताया कि इससे अच्छे पैसे कमा लेता हूँ।

अभियुक्त ने बताया कि मैं स्मैक फतेहगंज बरेली से लेकर आया था। उक्त स्मैक मुझे बरेली फतेहगंज बस अड्डे पर एक व्यक्ति द्वारा दी गयी थी। उस व्यक्ति का नाम पता मैं नही जानता। वहाँ काफी जगह स्मैक मिलती है वो किसी को भी स्मैक दे देते हैं। स्मैक लेकर में हल्द्वानी डीके पार्क बेचने के लिए आया था यहाँ पर आने जाने वाले लोगों को मैं स्मैक फुटकर में बेचकर अच्छे पैसे कमा लेता हूँ। अभियुक्त को आज 14 सितम्बर को रिमाण्ड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सर्वदलीय संघर्ष समिति ने प्राधिकरण के विरोध में दिया धरना
Next: पेयजल योजना का काम शुरू नहीं हुआ तो कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भरी सभा में जल संस्थान के अधिकारी को फटकारा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
  • बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.