Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी हेमा दानू की संदिग्ध हालात में मौत, एमबीपीजी कॉलेज की थी छात्रा
  • नैनीताल
  • बागेश्वर

राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी हेमा दानू की संदिग्ध हालात में मौत, एमबीपीजी कॉलेज की थी छात्रा

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के छड़ायल में रह रही हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज की एमए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा और राष्ट्रीय बॉक्सर हेमलता उर्फ हेमा दानू की रविवार की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह कपकोट के बड़ेत (कफलानी) की रहने वाली थी और हल्द्वानी में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के नाचनी कपकोट निवासी 20 वर्षीय हेमलता दानू उर्फ हेमा दानू हल्द्वानी के छड़ायल में अपने मामा के साथ रहती थी। एमबीपीजी कालेज में एमए द्वितीय समेस्टर की छात्रा होने के साथ ही वह बाक्सिंग की बेहतरीन खिलाड़ी भी थी। कई प्रतियोगिताओं में वह मेडल जीत चुकी थी।

हालांकि परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों खटीमा में आयोजित मैच में हार के बाद वह तनाव में आ गई थी। उसने गलत अंपायरिंग की बात कही थी। परिजनों ने बॉक्सर के जहर खाकर जान देने का अंदेशा जताया है। बागेश्वर जिले के कफलानी नाचनी कपकोट निवासी कृपाल सिंह की 20 साल की बेटी हेमलता कुमाऊं विश्वविद्यालय की नेशनल बॉक्सर थी। वह यहां छड़ायल स्थित ननिहाल में रहती थी।

रविवार को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात डेढ़ बजे उसने दम तोड़ दिया। काठगोदाम थाने की महिला उपनिरीक्षक लता खत्री ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि मैच हारने के बाद वह तनाव में थी। इसी कारण उसने जहर खा लिया था। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 14 सितम्बर
Next: नाबालिग बेटी का पिता करता था यौन शोषण, पिता के डर से किशोरी भागी थी घर से

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.