Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पेयजल योजना का काम शुरू नहीं हुआ तो कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भरी सभा में जल संस्थान के अधिकारी को फटकारा
  • नैनीताल

पेयजल योजना का काम शुरू नहीं हुआ तो कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने भरी सभा में जल संस्थान के अधिकारी को फटकारा

RNS INDIA NEWS 14/09/2021
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल जिले में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने एक सभा में जल संस्थान के अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं अधिकारियों की लापरवाही पर मंत्री ने अधिशासी अभियंता को बोरिया बिस्तर बांधने तक की बात कह डाली।

मामला नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र का है। जहां जिले के प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य अपने विधायक बेटे संजीव आर्य के विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों की जन समस्या सुन रहे थे। इस दौरान स्वीकृत कराए गए पेयजल योजना के काम 1 साल के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। दरअसल ज्योलीकोट क्षेत्र में नैनीताल विधायक संजीव आर्य की विधायक निधि से पेयजल योजना के लिए धन स्वीकृत करा लिया गया था, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते उस पर काम अभी तक नहीं किया जा सका। जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मंत्री यशपाल आर्य से की तो मंत्री ने मौके पर ही अधिकारी को तलब कर लिया। मंत्री ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय को कार्यक्रम के दौरान ही भरी सभा में जमकर फटकार लगाई, साथ ही कहा कि यदि इस काम को तुम नहीं कर सकते तो अपना बोरिया बिस्तर बांध लो। वहीं अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय भी मंत्री को सफाई देते नजर आए, उन्होंने कहा कि को वित्त के चलते योजना का टेंडर नहीं हो पाया था, जिसके चलते देरी हुई है। ऐसे में मंत्री ने अधिकारी को कड़े शब्दों में जल्द से जल्द काम पूरा करें किए जाने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लॉकडाउन में धंधा रहा मंदा तो चालू कर दिया स्मैक का धंधा
Next: आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा, तीन कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.