Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स आयोजित करेगी कार्यशाला
  • हरिद्वार

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स आयोजित करेगी कार्यशाला

RNS INDIA NEWS 12/09/2021
IMG-20210912-WA0004.jpg

हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा यहां आयोजित बैठक में सोशल मीडिया का संस्था और समाज हित में सही उपयोग और मीडिया में लेखन व उच्चारण की भाषायी शुद्धता पर कार्यशाला के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की संसदीय और कार्यालयी परंपराओं का अतिक्रमण कर सोशल मीडिया ग्रुपों पर व्यक्त की जाने वाली अभिव्यक्ति के दुष्परिणामों से सदस्यों को आगाह भी किया गया।
यूनियन के संरक्षक डॉ. हरिनारायण जोशी के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यशाला का आयोजन अगले माह किया जाएगा, जिसमें यूनियन के पत्रकार साथियों के साथ पत्रकारिता के विद्यार्थियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा।
बैठक में डॉ. हरिनारायण जोशी ने यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्यभर में पत्रकारों के साथ होने वाली किसी भी उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के विरोध में यहां के साथी हर कदम पर साथ खड़े मिलते हैं। उन्होंने आयोजित बैठक के निर्णय और भावी कार्यशालाओं के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक को भी दूरभाष से अवगत कराया। जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू ने संस्थागत कार्यों और विविध आयोजनों में सदस्यों की प्रतिभागिता व आपसी समन्वय के साथ एकजुट रहने की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की मूल समस्याओं और उनकी मांगों के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर हैं।
महासचिव सुदेश आर्या ने कहा कि पत्रकारिता का चोला पहनकर दलाली करने वालों को बेनकाब किया जाना चाहिए तभी इस पवित्र पेशे का सम्मान बना रहेगा।
इस अवसर पर भगवती प्रसाद गोयल, विनोद चौहान, नवीन चंद्र पांडे, मुकेश कुमार सूर्या, राजवेंद्र कुमार, पंकज सेठी, प्रमोद कुमार, रेखा नेगी, अश्वनी धीमान, संजू पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोर ने की आत्महत्या, लिखा- आई लव यू मम्मी पापा, सॉरी
Next: गोवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के विरुद्ध नगर पालिका परिषद करेगी कार्यवाही

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार को कार ने 50 मीटर तक घसीटा

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
  • सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई
  • 15 जुलाई को होंगे ग्राम पंचायत उपप्रधानों के चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी
  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.