Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गोवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के विरुद्ध नगर पालिका परिषद करेगी कार्यवाही
  • अल्मोड़ा

गोवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के विरुद्ध नगर पालिका परिषद करेगी कार्यवाही

RNS INDIA NEWS 12/09/2021
default featured image

अल्मोड़ा। श्याम सुंदर प्रसाद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा ने बताया कि अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा नगर के कटखने बन्दरों को पकड़कर उन्हें एनटीडी स्थित बन्दरबाड़ा में पशु चिकित्सक अल्मोड़ा की टीम द्वारा उनका बन्ध्याकरण करवाया जा रहा है तथा वन विभाग द्वारा उन बन्दरों को गाड़ी में ले जाकर दूरस्थ वन क्षेत्रों में छोड़ा जा रहा है। पालिका द्वारा यह अभियान वर्ष 2018 से लगातार जारी है। पालिका द्वारा अभी तक नगर से 691 बन्दरों को पकड़कर उनका बन्ध्याकरण करवाकर उन्हें दूरस्थ घने जंगलों में छोड़ा गया है। पालिका द्वारा प्रति बन्दर 650 रुपया व्यय किया जा रहा है, जिस पर अभी तक 4,49,150 रुपये पालिका द्वारा व्यय किया जा चुका है।

पालिका द्वारा अल्मोड़ा नगर में घूम रहे आवारा गोवंशीय पशुओं को नगर से पकड़कर गो सदन बाजपुर पहुँचाये जाने का कार्य लगातार जारी है। पालिका द्वारा अभी तक 186 गोवंशीय पशुओं को नगर से पड़कर गो-सदन बाजपुर भेजा जा चुका है। पालिका द्वारा प्रति गोवंशीय पशु को गो-सदन बाजपुर भेजे जाने पर प्रति पशु 3,000रुपया व्यय किया जा रहा है, अभी तक पालिका द्वारा गो–सदन बाजपुर को 219000/- का भुगतान किया जा चुका है। यह अभियान वर्ष 2015 से लगातार जारी है।

पालिका द्वारा अल्मोड़ा नगर में घूम रहे आवारा श्वान पशुओं (कुत्तों को पकड़कर उनके बन्ध्याकरण का कार्य वर्ष 2016 से निरन्तर जारी है। पालिका द्वारा उन्हें पकड़कर एन०टी०डी० स्थित ए०बी०सी० सैन्टर में पहुँचाकर उनका बन्ध्याकरण करवाया जा रहा है । यह कार्य वर्ष 2016 से निरन्तर जारी है। पालिका द्वारा अभी तक 1116 श्वान पशुओं (कुत्तों) का प्रति श्वान पशु (कुत्ता) रू0 1200/- की दर से बन्ध्याकरण करवाया जा चुका है, जिस पर पालिका द्वारा अभी तक रू० 3,16800 रुपया व्यय किया जा चुका है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश में यही व्यवस्था दी गई है कि नगर में घूम रहे बन्दरों को उनके प्राकृतिक आवास में ही छोड़ा जायेगा । तथा नगर के आवास श्वान पशुओं का बन्ध्याकरण करवाना ही एक मात्र उपाय है, इन्हें बाँधकर नहीं रखा जा सकता है।

नगर के कटखने बन्दरों को पकड़ने तथा उनका बन्ध्याकरण करवाने एवं उन्हें दूरस्थ घने जंगलों में छोड़ने का कार्य तथा आवारा गो वंशीय पशुओं का गो सदन बाजपुर भेजने एवं नगर के आवारा कुत्तों को पकड़कर उनका बन्ध्याकरण करवाने पर पालिका द्वारा अभी तक लगभग 10,00,000 (दस लाख रू०) व्यय किया जा चुका है।

अधिशासी अधिकारी श्याम सुन्दर प्रसाद ने नगर के तथा नगर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों के सभी गो पालकों से अपील की है कि वे अपने गो-वंश को नगर में आवारा न छोड़े तथा उन्हें अपने गोशालाओं/ घर में बाँधकर रखें। यदि कोई भी व्यक्ति अपने पालतू गो वंश को नगर में आवारा छोड़ते हुए पाया जायेगा, तो उनके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उन्हें दण्डित किया जायेगा। साथ ही अपने पालतू कुत्तों को नगर में आवारा न छोड़ें तथा उनका पालिका से लाइसैन्स अवश्य प्राप्त कर लेवें। साथ ही यह भी अपील की गई कि नगर में घूम रहे आवारा श्वान पशुओं को उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के क्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार निराश्रित श्वान पशुओं की देखभाल एवं संरक्षण के लिए यदि कोई गैर सरकारी संगठनों एवं आमजन गोद लेने के इच्छुक हों तो वे गोद ले सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा मो0नं0 8755633275 में सम्पर्क कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स आयोजित करेगी कार्यशाला
Next: अरविंद केजरीवाल तीसरी बार बने आप के राष्ट्रीय संयोजक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जुलाई को होंगे ग्राम पंचायत उपप्रधानों के चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
  • सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई
  • 15 जुलाई को होंगे ग्राम पंचायत उपप्रधानों के चुनाव, निर्वाचन कार्यक्रम जारी
  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.