Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आम आदमी पार्टी का संकल्प उत्तराखंड को बनाएंगे आध्यात्मिक राजधानी
  • देहरादून

आम आदमी पार्टी का संकल्प उत्तराखंड को बनाएंगे आध्यात्मिक राजधानी

RNS INDIA NEWS 11/09/2021
07 (23)

देहरादून।  शनिवार को देहरादून में आयोजित हुई प्रेसवार्ता में आप नेता और पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का संकल्प लेते हुए प्रदेश की जनता से इस अभियान से जुडने का आहवाहन किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी द्वारा उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का जो संकल्प लिया गया था ,पार्टी का हर कार्यकर्ता उसके लिए पूरी तरह से संकल्पित है।  उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पूरे विश्व में धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। पूरी दुनिया से लोग यहाँ आत्मिक शांति के लिए आते हैं। आज गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर हम एक बड़ा संकल्प लेने जा रहे हैं, अरविंद केजरीवाल जी ने जो देवभूमि उत्तराखंड को पूरे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की बात कही थी, अब उसको पूरा करने का समय आ चुका है। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से वैबसाईट दिखाते हुए बताया कि, कैसे लोग इस वैबसाइट में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ,लोग इसके माध्यम से अपना समर्थन दे सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुडते हुए अपनी राय भी दे सकते हैं कि उन्हें कैसी आध्यात्मिक राजधानी चाहिए, इस अभियान को सफल बनाने में पूरे प्रदेश के लोगों का सहयोग लिया जाएगा , उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के अलावा कुंभ नगरी हरिद्वार, प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां धारी देवी मंदिर, पाताल भुवनेश्वर मंदिर, गोलू देवता , तुंगनाथ, रुद्रनाथ, गोपीनाथ, जोशीमठ में नरसिंह भगवान का मंदिर, महासू देवता ,बाबा विश्वनाथ मंदिर समेत कई तीर्थ स्थल उत्तराखंड में ऐसे हैं जिनका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। गंगा और यमुना का उदगम उत्तराखंड से ही होता है और प्रसिद्ध योगनगरी ऋषिकेश भी उत्तराखंड में ही स्थित है। उन्होंने आगे कहा कि राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम भी इसी उत्तराखंड के कोटद्वार में है, यानी पूरा उत्तराखंड धर्म और अध्यात्म का जीवंत प्रमाण है,जिससे कोई भी अनभिज्ञ नहीं है।
कर्नल कोठियाल ने आगे कहा कि आध्यात्मिक राजधानी के संकल्प का मतलब इन समस्त धार्मिक स्थलों में विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करना है ,ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को यहां आकर तमाम सुविधाएं मिल सकें और वो बार बार उत्तराखंड में आते रहें। इससे जहां एक ओर उत्तराखंड की ख्याति तो पूरे विश्व में बढ़ेगी ही साथ ही रोजग़ार के भी कई अवसर पैदा होंगे जिनसे स्थानीय युवकों को रोजगार के सैकडों अवसर प्राप्त होंगे।
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी धर्मविरोधी है जिसने देवस्थानम बोर्ड बनाकर धर्म को भी अपने अधीन करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पंडा पुरोहितों को अपने खून से चि_ी लिखकर प्रधानमंत्री को भेजने पर मजबूर कर दिया है। जनता बीजेपी को कभी माफ नहीं करेगी।
उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि, आप पार्टी की इस भागेदारी में उत्तराखंड की जनता उनका साथ दे ,ताकि सब मिलकर देवभूमि उत्तराखंड को विश्वभर के हिन्दुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाने में सफल हो सकें। कर्नल कोठियाल के साथ आप उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण और प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी झील को विश्वस्तरीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है : सीएम धामी
Next: कबाड़ की पत्तियां लेने तक सीमित रह गया दून विधायक का विकास : चौ. राम कुमार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.