
देहरादून। दून मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। पहले मामले में राजीवनगर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति को छह अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था। शुक्रवार सुबह मरीज की मौत हो गई। दूसरे मामले में सेलाकुई निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति 13 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुए थे। आज सुबह उनकी मौत होग गयी। वहींं, एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित चार कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा 13 लोगों की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें दो स्थानीय लोग भी शामिल हैं।

