Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर व प्रीति झिंगियानी ने किया दिव्या सिंह को पुरस्कृत
  • हरिद्वार

फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर व प्रीति झिंगियानी ने किया दिव्या सिंह को पुरस्कृत

RNS INDIA NEWS 10/09/2021
10 (12)

दिव्या सिंह ने हासिल किया नेशनल ब्राईडल कंपटीशन एण्ड नारी शक्ति अवार्ड में टॉप 5 में स्थान

हरिद्वार। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित नेशनल ब्राईडल कंपटीशन एण्ड नारी शक्ति अवार्ड प्रतियोगिता में टॉप 5 में स्थान बनाकर उपनगरी ज्वालापुर के शास्त्री नगर निवासी दिव्या सिंह ने धर्मनगरी हरिद्वार व उत्तराखण्ड का मान बढ़ाया है। फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर व प्रीति झिंगियानी ने पांचों प्रतिभागियों को पुरूस्कार प्रदान किए। ब्यूटी पार्लर संचालिका दिव्या सिंह ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। बालिकाओं की शिक्षा में समानता को लेकर केंद्र व राज्य सरकारों को निर्णायक भूमिका निभाने की आवश्यकता है। उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यदि उचित मंच व प्रोत्साहन मिले तो उत्तराखण्ड की प्रतिभाएं देश दुनिया में नाम राज्य का रोशन कर सकती हैं। दिव्या सिंह ने बताया कि वे शुरू ही कुछ अलग करना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने ब्यूटीशियन के क्षेत्र को चुना। कड़ी मेहनत व परिवार के सहयोग से उन्होंने इस क्षेत्र में अपना एक अलग मुकाम बनाया। उन्होंने बताया कि पति अजीत सिंह सहित पूरे परिवार को पूरा सहयोग उन्हें हमेशा मिला है। ब्यूटीशियन के क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनना चाहिए। स्वावलंबी बनकर महिलाएं परिवार की आर्थिक तौर पर मदद करने के साथ समाज में एक बेहतर स्थान बना सकती है। दिव्या सिंह को इंडियन ब्यूटी एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस नेता विशाल राठौर व सुनील कुमार ने दिव्या सिंह को बधाई देते हुए कहा कि दिव्या सिंह को मिली सफलता से अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिडिय़ा कबूतर चार्ट से खुलेआम सट्टेबाजी कर रहे दो गिरफ्तार
Next: ऊर्जा कर्मियों को बंधक बनाने के मामले में 3 पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.