Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • किसानों को जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई पर किया प्रशिक्षित
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

किसानों को जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई पर किया प्रशिक्षित

RNS INDIA NEWS 10/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।  कृषि विज्ञान केंद्र सोलन में जल संरक्षण और विभिन्न प्रकार की सूक्ष्म सिंचाई पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. उदय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोलन जिला के बागवानी उप निदेशक द्वारा कुनिहार ब्लॉक के 30 किसानों को प्रायोजित किया गया था।

डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों को विभिन्न फलों और सब्जियों में जल संरक्षण और सूक्ष्म सिंचाई के बारे में अवगत करवाया गया। प्रशिक्षण के दौरान फलों और सब्जियों में विभिन्न प्रकार की मल्चिंग की भूमिका,कम लागत वाले फार्म टैंक का निर्माण, ड्रिप सिंचाई और फर्टिगेशन, प्राकृतिक खेती, फूलों और सब्जियों की संरक्षित खेती जैसे कई विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण की सह समन्वयक डॉ. आरती शुक्ला ने मशरूम की खेती और रोग प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी, जबकि हरजीत सिंह, उप प्रबंधक इफको ने नैनोडी॰ए॰पी॰ जैसी नई उर्वरक सामग्री के उपयोग पर बात की। डॉ. जेके चौहान, प्रभारी केवीके सोलन ने निम्न और मध्यम पहाड़ियों के लिए कम पानी की आवश्यकता वाले गुठलीदार फलों की महत्वपूर्ण किस्मों के बारे में बताया। उन्होंने फसलों के उचित रासायनिक प्रबंधन विषय पर बात की। डॉ. सीमा ठाकुर और डॉ राजेश ठाकुर ने सब्जियों और फलों की फसलों की वैज्ञानिक खेती पर प्रदर्शन किया।
किसानों ने ड्रिप सिंचाई, कम लागत वाले जल संचयन, हाइड्रोपोनिक्स और मल्चिंग जैसी विभिन्न तकनीकों के प्रदर्शन के लिए मशोबरा स्टेशन और डॉ वाईएस परमार औदयानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी का भी दौरा किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसपी साहब नशे, चिट्टे, खनन, जुए और साइबर क्राइम पर कसें नकेल
Next: चिडिय़ा कबूतर चार्ट से खुलेआम सट्टेबाजी कर रहे दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.