Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कोसी में महिला का शव मिला, बच्ची लापता
  • ऊधम सिंह नगर

कोसी में महिला का शव मिला, बच्ची लापता

RNS INDIA NEWS 08/09/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। तेज बहाव के बीच कोसी नदी को पार कर रहे ट्रैक्टर पलटने से एक महिला की मौत हो गई है। जबकि उसकी 5 वर्षीय बेटी 24 घंटे से लापता है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार कोसी में सर्च अभियान चला रहे हैं।बुधवार की देर शाम कोसी नदी के मानकी घाट पर ट्रैक्टर नदी के पानी में पलट गया था। हादसे में चालक समेत 6 लोग ट्रैक्टर पर सवार थे। हादसे के बाद 4 लोगों को मौके पर ही बचा लिया गया, लेकिन एक महिला मुन्नी तथा उसकी 5 वर्षीय पुत्री सिमरन ट्रैक्टर के नीचे दब गई थी। पानी का तेज बहाव होने के चलते इन दोनों को पता नहीं चल पा रहा था। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस तथा एनडीआरएफ की टीमों ने मंगलवार रात से ही अभियान शुरू कर दिया था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे एनडीआरएफ की टीमों ने मुन्नी की लाश को पानी से निकाल लिया, लेकिन सिमरन का कुछ पता नहीं चला। टीमों ने करीब 7 किमी के एरिये में सिमरन को सर्च किया। बावजूद उसके सिमरन का कुछ पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ 15 के अधिकारी अमृतलाल मीणा ने बताया कि टीमें पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं। बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, लंबे समय से बच्ची के नहीं मिलने से ग्रामीणों में भी रोष है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आल्टो कार गहरी खाई में गिरी, युवती की मौत
Next: मटेला गांव में बच्ची पर झपटा गुलदार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

चिकित्सकों के तबादले के विरोध में आशा वर्करों ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.