Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • नादौन में ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा, बैठक में लिया गया फैसला
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

नादौन में ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा, बैठक में लिया गया फैसला

RNS INDIA NEWS 08/09/2021
default featured image

शिमला। हिमाचल प्रदेश को देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग करने वाला मॉडल राज्य बनाया जाएगा। बुधवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। नादौन में ट्रांसपोर्ट नगर बनेगा। इसमें वर्कशॉप, गाड़ियों के सामान की दुकानें, ड्राइविंग स्कूल, मेडिकल सेंटर आदि का निर्माण होगा। बैठक की अध्यक्षता परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने की।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण होगा। इलेक्ट्रिक वाहन नीति का कार्यान्वयन होने से लोगों को पुराने वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश में वाहनों के चार्जिंग स्टेशन और चार्जिंग प्वाइंट अधिक से अधिक संख्या में विकसित किए जाएंगे। पेट्रोल पंपों और अन्य स्थानों पर भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड को इसके लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है।
स्वर्ण जयंती परिवहन योजना के तहत प्रदेश में 22 सितंबर से पहले राज्य स्तरीय समिति गठित की जाएगी। यह समिति प्रदेश में एंबुलेंस सड़कों को एंबुलेंस परिचालन के लिए पास करने की संस्तुति देगी। प्रदेश में तीन सौ एंबुलेंस सड़कों को यातायात के लिए सुचारु किया जाएगा। कहा कि बद्दी में 16.35 करोड़ से 32 बीघा भूमि पर निरीक्षण एवं प्रमाणीकरण केंद्र (ऑटोमेटिक व्हीकल टेस्टिंग केंद्र) विकसित किया जाएगा। वह स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चिह्नित स्थल का दौरा करेंगे। परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप ने बैठक में परिवहन विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनहित योजनाओं के बारे में अवगत कराया। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में आगामी शनिवार तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव परिवहन जेसी शर्मा, परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, परिवहन विभाग के निदेशक अनुपम कश्यप, अतिरिक्त आयुक्त घनश्याम चंद उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार दौड़ा रहे थे बाइक, ट्रक से टकराए
Next: अनुराग को फिर से मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

Related Post

default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • मण्‍डी
  • हिमाचल प्रदेश

मंडी में भारी तबाही से जानमाल का नुकसान, अब तक 13 की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.