Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का पद से इस्तीफा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को बीजेपी ने बनाया चुनाव प्रभारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का पद से इस्तीफा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को बीजेपी ने बनाया चुनाव प्रभारी

RNS INDIA NEWS 08/09/2021
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मौर्य दो दिन पहले नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं थीं। उनके इस्तीफे के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश में बीजेपी की ओर से कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है या फिर वह आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मैदान में उतर सकती हैं। राज्यपाल के सचिव बृजेश कुमार संत ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भेज दिया है, जो अभी स्वीकार नहीं हुआ है।  1956 में जन्मीं बेबी रानी मौर्य अगस्त 2018 में कृष्ण कांत पॉल की जगह उत्तराखंड की राज्यपाल बनी थीं। यहां की राज्यपाल बनने से पहले वह 1995 से वर्ष 2000 तक आगरा की मेयर भी रही चुकी हैं। मौर्य उत्तराखंड की दूसरी महिला गवर्नर थीं। इससे पहले, मार्गरेट अल्वा अगस्त 2009 से मई 2012 तक उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। मौर्य के इस्तीफे के साथ अब उत्तराखंड का अगला राज्यपाल कौन होगा, इसको लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इससे पहले बीजेपी ने आज उत्तर प्रदेश समेत 5 चुनावी राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। अनुराग ठाकुर, सरोज पांडेय, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और सांसद विवेक ठाकुर यूपी में बीजेपी के सह-चुनाव प्रभारी होंगे। उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। सह-प्रभारी के रूप में लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी और राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मटेला गांव में बच्ची पर झपटा गुलदार
Next: स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बस सेवा का सफर कर डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Related Post

default featured image
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.