Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • आज रात्रि यहाँ मनाया जा रहा है डायनों का पर्व ‘डगैली’
  • सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश

आज रात्रि यहाँ मनाया जा रहा है डायनों का पर्व ‘डगैली’

RNS INDIA NEWS 07/09/2021
default featured image

आरएनएस राजगढ़। हिमाचल प्रदेश को पूरी दुनिया में देवभूमि के नाम से जाना जाता है। प्रदेश में अनेको ऐसी परंपराएं, रीति- रिवाज, प्रथाएं व त्यौहार हैं जो बड़ी आस्था के साथ मनाए जाते हैं इन्हीं में से डगैली पर्व भी एक है जो शायद हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, शिमला, मंडी, सोलन, कुल्लू आदि के ग्रामीण क्षेत्रों को छोड़कर शायद कहीं और नहीं मनाया जाता। डगैली का अर्थ है डायनों का पर्व इसे यहां डर के कारण या आस्था के कारण क्यों मनाया जाता है। इसका कोई स्पष्ट प्रमाण देखने को नहीं मिलता कुछ क्षेत्रों में यह डरावना पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात्रि को तथा कुछ क्षेत्रों में इसके ठीक छह दिनों के बाद भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी व अमावस्या के दिन मनाया जाता है। डगैली का हिंदी अर्थ है ‘डायनों का पर्व’। ऐसा माना जाता है इन दोनों रात्रियों को डायनें, भूत, पिशाच खुला आवागमन तथा नृत्य करते हैं।
इस दृश्य को कोई आम आदमी नहीं देख सकता इसे केवल तांत्रिक तथा देवताओं के गुर ही देख सकते हैं। इन दिनों डायनों व भूत प्रेतों को खुली छूट होती है, वह किसी भी आदमी व पशु आदि को अपना शिकार बना सकती है। इसके लिए लोग पहले ही यहां अपने बचने का पूरा प्रबन्ध यानि सुरक्षा चक्र बना कर रख लेते है, इन सुरक्षा प्रबंधों की तैयारियां यहां पर रक्षाबंधन वाले दिन से आरम्भ हो जाती है। रक्षाबंधन वाले दिन जो रक्षा सूत्रों पुरोहितों द्वारा अपने यजमानों को बांधा जाता है उसे डगैली पर्व के बाद ही खोला जाता है। इसके साथ-साथ उसी दिन पुरोहित द्वारा अभिमंत्रित करके दिए गये चावलों या सरसों के दानों के साथ साथ अपने कुल देवता के गुर द्वारा दिए गए रक्षा के चावल के दानों को डगैली पर्व से ठीक पहले अपने घरो, पशुशालाओं व खेतों में छिड़क दिया जाता है ताकि उनके घरों में परिवार के सभी सदस्यों, पशुशाला में पशुओं व खेतों में फसलों को डायनें किसी प्रकार का नुकसान न पहुंच सकें। इसके अलावा भेखल की झाड़ी की टहनियों को दरवाजे व खिड़कियों में लगाया जाता है। पहली डगैली की रात्रि को सोने से पहले दरवाजे पर खीरा यानि ककड़ी की बलि व दूसरी डगैली की रात्रि को अरबी के पत्तों से बने व्यंजन धीधडे की बलि दी जाती है ताकि बुरी शक्तियां उनके घरों में प्रवेश न कर सके। आज के आधुनिक व वैज्ञानिक युग में ऐसे त्योहारों व प्रथाओं पर विश्वास करना कठिन है, मगर यहां यह पर्व आस्था या डर किस कारण से मनाया जाता है इसके पीछे कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलता फिर भी इस पर्व को सैकड़ों सालों से मनाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहीद पार्क में लगी शहीद की खंडित प्रतिमा के मामले को लेकर विधायक से मिला हाब्बन क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल
Next: ग्राम पंचायत कोटी पधोग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भडोली में 12 सितम्बर को होगा जनमंच आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.