Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • स्कूली बच्चों से भरा वाहन पलटा, 14 बच्चे घायल
  • टिहरी

स्कूली बच्चों से भरा वाहन पलटा, 14 बच्चे घायल

RNS INDIA NEWS 07/09/2021
22761fed-img-20210906-wa0217-1024x576.jpg

टिहरी। ऋषिकेश के पास गूलर-पावकी देवी रोड पर बांसकाटल के पास स्कूली बच्चों से भरा एक छोटा लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना में चालक और 14 स्कूली बच्चे भी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पजेगांव में भर्ती कराया। वाहन में 22 स्कूली बच्चे सवार थे। उधर, सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाई गई छात्रा मोनिका पुत्री प्यारेलाल, निवासी ग्राम भैरगिड, थाना मुनिकीरेती का स्वास्थ्य बिगड़ गया। जिसे चिकित्सकों ने एम्स रेफर कर दिया। एम्स में छात्रा का उपचार चल रहा है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी और स्थानीय निवासी भरत सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर को राजकीय इंटर कॉलेज घेराधार के बच्चों की छुट्टी हुई। इस दौरान करीब ढाई बजे उद्यान विभाग का एक लोडर वाहन क्यारा जमोला गांव से सामान छोड़कर वापस गूलर की ओर आ रहा था। स्कूल के पास 22 बच्चे लोडर में बैठ गए।

बांसकाटल और टिपरी के बीच वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में मोनिका पुत्री प्यारेलाल, मनीषा कैंतुरा पुत्री किशन सिंह, रेशमा कैंतुरा पुत्री दीवान सिंह, सचिन पुत्र दीवान सिंह, गणेश पुत्र नरेंद्र सिंह, पार्वती पुत्री राजेंद्र सिंह, सचिन पुत्र जगमोहन सिंह, शीतल पुत्री रमेश सिंह, रिंकी पुंडीर पुत्री गजे सिंह, सुभाष कैंतुरा पुत्र गजे सिंह, अनीता पुंडीर पुत्री भगवान सिंह, अंजली कैैैंतुरा पुत्री मोर सिंह, अनीश पुंडीर पुत्र मकान सिंह, राहुल पुत्र शोभन सिंह घायल हो गए।

सभी बच्चे बांसकाटल और भैरगिड गांव निवासी हैं। कुछ बच्चों को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पजेगांव में भर्ती किया गया। वहीं आठ बच्चों को 108 सेवा की मदद से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भर्ती किया गया। जैसे ही ग्रामीणों को इसकीह सूचना मिली सब घटना स्थल की ओर भागे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी घटना घटित नहीं हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीपोखरी में बना वैकल्पिक मार्ग बारिश में बहा
Next: शहीद पार्क में लगी शहीद की खंडित प्रतिमा के मामले को लेकर विधायक से मिला हाब्बन क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.