Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • “मातृ वंदना सप्ताह”-“मातृ शक्ति राष्ट्रीय शक्ति” के रूप में मनाया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

“मातृ वंदना सप्ताह”-“मातृ शक्ति राष्ट्रीय शक्ति” के रूप में मनाया

RNS INDIA NEWS 06/09/2021
dd02

देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत 01-06 सितम्बर 2021 जा रहा है. जिसमे जनपद के ब्लॉक सभागार रायपुर में मुख्य विकास अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी क्षमा बहुगुणा ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं की मजदूरी की क्षति की भरपाई करने के लिए मुआवजा देना और उनके उचित आराम और पोषण को सुनिश्चित करना, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार और नकदी प्रोत्साहन के माध्यम से अधीन पोषण के प्रभाव को कम करना है। इस योजना से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म के दौरान फायदा होगा। योजना की लाभ राशि के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे भेजी जाती है, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत प्रथम बार गर्भवती महिलाओं को आंगनवाडी केंद्र में पंजीकरण कराने पर पौष्टिक आहार के लिए तीन किश्तों में कुछ कुल ₹5000 की आर्थिक मदद सीधे महिला के खाते में दी जाती है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी बिमला कंडारी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को घर घर पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में हर महीने पोषण दिवस मनाया जाता है जहां गर्भवती, धात्री महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के लिए जागरुक किया जाता है कोरोना काल के बाद महिला बाल विकास द्वारा संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए जन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया है। आंगनवाड़ी द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम में सेल्फी पॉइंट पर गर्भवती महिलाओं, माताओं द्वारा अपने बच्चे के साथ और सी डी ओ मैडम द्वारा भी सेल्फी खिंचवाई गई, साथ ही विभागीय स्टाल पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मैडम द्वारा ली गयी, कार्यक्रम के अंत मे सी डी ओ मैडम द्वारा सभी महिलाओं को शुभकामनाओं के साथ अपना विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया, कि जब महिला स्वयं का ध्यान रखेंगे तभी तो समाज को स्वस्थ बच्चा दे पाएगी, जो कि आगे चलकर राष्ट्र निर्माण करने में अपना योगदान देंगे।
कार्यक्रम में पोषण अभियान के तहत गोदभराई और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी निकिता खण्डेलवाल, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी क्षमा बहुगुणा, बाल विकास परियोजना अधिकारी बिमला कंडारी, महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी सरोज ध्यानी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से राज्य कार्यक्रम समन्वयक हीरा सिंह बिष्ट, जिला कार्यक्रम सहायक सपना पंवार, पोषण अभियान से अंकित राणा, आलोक सोलंकी, कई विभागीय सुपरवाइजर एवं आंगनवाड़ी कार्मिक उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोलन जिला में प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम को जन-जन ने किया आत्मसात
Next: अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का हुआ भव्य स्वागत, अल्मोड़ा को दी ये सौगात

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.