Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • शिमला जनपद के रामपुर में ज्यूरी के समीप नेशनल हाईवे चट्टानें गिरने से अवरुद्ध
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

शिमला जनपद के रामपुर में ज्यूरी के समीप नेशनल हाईवे चट्टानें गिरने से अवरुद्ध

RNS INDIA NEWS 06/09/2021
IMG-20210906-WA0000_compress97.jpg

आरएनएस शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 155 किलोमीटर दूर ज्यूरी के समीप नेशनल हाईवे नंबर 5 आज सुबह चट्टानें गिरने के कारण अवरुद्ध हो गया। गनीमत रही कि जब चट्टानें गिरी तब उस स्थान पर कोई वाहन गुजर नहीं रहा था जिस से बड़ा हादसा होने से टला। हालांकि नेशनल हाईवे अथार्टी ने हल्के हल्के पत्थर गिरते देख पहले ही पुलिस को तैनात कर दिया था। करीब सवा नौ बजे 100 मीटर क्षेत्र में चट्टानें टूट कर गिरी हैं। हादसा इतना भयानक था की आस पास के लोग चट्टानें व मलवा गिरते देख सहम गए। किन्नौर को जाने के लिए एकमात्र वाहन मार्ग होने के कारण यातायात पूर्ण रूप से ठप है। लोग जान जोखिम में डालकर पहाड़ी पर चढ़कर पैदल आवाजाही कर रहे हैं।

एसडीएम रामपुर यादविंदर पॉल ने बताया बताया कि सुबह से ही पत्थरों का गिरना शुरू हो गया था। इस कारण पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया था। जैसे ही भारी चट्टानों के गिरने की सुचना मिली वे पहुंचे तुरंत वे मौके पर पहुंचे और उसके बाद मार्ग को खोलने का  कार्य आरंभ कर दिया है। संभावना है कि आज शाम तक मार्ग बहाल हो जाएगा।

वहीं नेशनल हाईवे अथॉरिटी के एक्सीयन केएल सुमन ने बताया कि करीब सुबह 9:15 बजे चट्टानें गिरी। उसके बाद तुरंत मार्ग खोलने के लिए मशीनरी मौके पर पहुंचाई गई। दोनों और से मार्ग खोलने में मशीनरी लगी है। कोशिश है कि शाम तक मार्ग खोला जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान परचून की और व्यापार शराब का, परचून की दुकान से 38 बोतल अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: अब पाक-चीन की खैर नहीं! – समुद्र से दुश्मन देशों की मिसाइल पर नजर रखेगा भारत का ‘ध्रुव’

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.