Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पैदल मार्ग बंद होने से केदारनाथ धाम नहीं पहुंच पा रहे तीर्थयात्री
  • रुद्रप्रयाग

पैदल मार्ग बंद होने से केदारनाथ धाम नहीं पहुंच पा रहे तीर्थयात्री

RNS INDIA NEWS 20/08/2020
default featured image

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग छौड़ी गदेरा में भूस्खलन होने से बंद हो गया, जिससे यहां यात्रियों की आवाजाही नहीं हो सकी। घोड़ा पड़ाव और छौड़ी गदेरा में भूस्खलन से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग में रुक-रुककर मलबा पत्थर गिरता रहा। इस दौरान केदारधाम जाने को यहां पहुंचे 20 से अधिक यात्रियों को प्रशासन द्वारा सोनप्रयाग में ही रोका गया। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में हो रही बरसात के कारण पैदल मार्ग चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली और छानी कैंप में भी काफी संवेदनशील बना हुआ है। इन स्थानों पर पहाडिय़ों से पत्थर गिरने व भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। साथ ही हिमखंड वाले स्थानों पर कीचड़ से फिसलने का खतरा भी हो गया है। दूसरी तरफ दो दिन से केदारनाथ में रूके यात्रियों को एसडीआरएफ के जवानों द्वारा सुरक्षित गौरीकुंड पहुंचा दिया गया है। बुधवार को भी खराब मौसम के चलते यात्रा का संचालन नहीं हो पाया था। सेक्टर मजिस्ट्रेट अमित ममगाईं ने बताया कि मौसम में सुधार व पैदल मार्ग के ठीक होने पर ही यात्रियों को धाम के लिए रवाना किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेरीनाग तहसील में नये एसडीएम ने संभाला कार्यभार
Next: विक्षिप्त महिला के साथ बलात्कार करने पर अभियुक्त महेन्द्र सिंह की जमानत प्रार्थना खारिज

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.