Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कोलकाता की चिटफंड कंपनी ने लालकुँआ में लोगों से किया 2 करोड़ से अधिक का घोटाला
  • नैनीताल

कोलकाता की चिटफंड कंपनी ने लालकुँआ में लोगों से किया 2 करोड़ से अधिक का घोटाला

RNS INDIA NEWS 02/09/2021
default featured image

हल्द्वानी। कोलकाता की चिटफंड कंपनी ने लालकुँआ में शाखा खोलकर क्षेत्रवासियों से 2 करोड़ 10 लाख रुपए का गबन कर दिया। पुलिस ने आरोपी चिटफंड कंपनी सक्सेस व्यू मल्टी सर्विस कम्पनी लिमिटेड एवं संध्या कृषि मल्टीपर्पज सोसाईटी लिमिटेड के स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

लालकुआं निवासी अमल कुमार विश्वास, पप्पू साहू, पप्पू सिंह, लक्ष्मी साहू, सरोज कश्यप, गिरीश सिंह परिहार, काजल कश्यप, सुन्दर सिंह मेहता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि वर्ष 2013 में कोलकाता के सक्सेस व्यू मल्टी सर्विस कम्पनी लिमिटेड एवं संध्या कृषि मल्टीपर्पज सोसाईटी लिमिटेड ने अपनी कई अलग अलग शाखा खोली। कम्पनी के सीएमडी मृत्युंजय साहू, एमडी सिन्हासिस भट्टाचार्या तथा डायरेक्टर अर्नव राय, उमा खान, मलिका भट्टाचार्य, तन्मय पंडित, निरंजन मंडल ने उनको नौकरी में रखते हुए कमीशन का प्रलोभन एजेंट बनाया। विश्वास दिलाया गया कि कंपनी आरबीआई की गाइड लाइन का पालन कर रही है। तथा उसके पास आरबीआई का वैध लाइसेंस है। जिसपर उनके द्वारा क्षेत्रवासियों के खाते खोलकर धनराशि कंपनी में जमा की गई। शुरू में मैच्योरिटी होने पर कुछ खाताधारकों के मय ब्याज के पैसे भी दिए गए। तहरीर में प्रार्थीगणों द्वारा बताया गया है कि उन्होंने शाखाओं में कंपनी द्वारा जारी विभिन्न स्कीमों के तहत लगभग चार सौ व्यक्तियों के खाते खोले गए। और वर्ष 2013 से 2018 तक खाताधारकों से करीब दो करोड़ 10 लाख रुपये कंपनी में जमा हो गई।

इधर कंपनी द्वारा अचानक खाता धारक को भुगतान करना बंद कर दिया। बार बार भुगतान हेतु कहने पर भी कम्पनी के जिम्मेदार अधिकारी प्रार्थीगणों को तमाम बहाने बनाकर टालते रहे। अगस्त 2018 में बैंक मैनेजर श्रीकांत बोरा गायब हो गया। जिसके बाद प्राथीगण कई बार कलकत्ता भी गए। जहां से उन्हें झूठा आश्वासन दिया गया। जिसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के सीएमडी, एमडी और डायरेक्टरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पीड़ित एजेंटो ने बताया कि लालकुआं से गबन करने के बाद आरोपी कंपनी संध्या कृषि मल्टीपर्पज को – ऑपरेटिव सोसाईटी लिमिटेड कम्पनी नाम बदलकर उसांसी बायो रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कोलकाता में रियल स्टेट का काम कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौरव जसवाल बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता
Next: गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की खबर से मचा हड़कंप

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.