Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेल और हथकरघा के नाम पर चल रहे व्यापार के विरोध में अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल
  • अल्मोड़ा

सेल और हथकरघा के नाम पर चल रहे व्यापार के विरोध में अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल

RNS INDIA NEWS 01/09/2021
IMG-20210901-WA0002.jpg

अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने नगर में सेल, हथकरघा के नाम पर व्यापार कर रहे बाहरी व्यापारियों के प्रति विरोध प्रकट करते हुए जिलाधिकारी को अपर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में कहा है कि नगर व्यापार मंडल और समस्त व्यापारी आपसे निवेदन करते हैं कि अभी भी कोरोना महामारी का खतरा बना हुआ है और संभावित तीसरी लहर का खतरा भी बना हुआ है। पिछले लगभग 2 वर्षों से नगर के व्यापारी इसकी मार से त्रस्त है। व्यापार बुरी तरह से प्रभावित है जिससे व्यापारियों का किराया, बिजली पानी के बिल, टैक्स आदि के खर्चे निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है। पिछली 2 लहरों में लगातार व्यापार बंद ही रहा है और अभी भी प्रभावित है। ज्ञापन में नगर व्यापार मंडल ने यह भी कहा कि वर्तमान में विशाल मेगा मार्ट के पास हथकरघा वस्तुओं के नाम पर लगी बाजार के नाम पर पूरा बाजार लगा दिया गया जिसका व्यापार मंडल और व्यापारी विरोध करते हैं। साथ ही कहा कि सारे बिल सारे टैक्स व्यापारी दे, सारे नियम का पालन व्यापारी करे। अल्मोड़ा के व्यापार को ख़त्म करने की साजिश है, जिसका व्यापार मंडल विरोध करता है और अपनी रोजी रोटी को बचाने के लिए आंदोलन के लिए बाध्य होगा, और जो भी व्यक्ति इनको सहयोग कर रहे हैं हम उनका भी विरोध करते है। ज्ञापन देने वालों में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर बद्दी पुलिस ने बरामद की अवैध शराब
Next: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.49.09
  • अल्मोड़ा

लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.