Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • शिकारी खुद शिकार हो गया: बकरी बचाने गुलदार से भिड़ा ग्रामीण, गुलदार ढेर
  • पिथौरागढ़

शिकारी खुद शिकार हो गया: बकरी बचाने गुलदार से भिड़ा ग्रामीण, गुलदार ढेर

RNS INDIA NEWS 01/09/2021
default featured image

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के मुख्यालय के समीप नैनीसैनी गांव में पास के जंगल में मवेशी चराने गए एक ग्रामीण पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया। ग्रामीण ने हिम्मत न हारते हुए गुलदार पर दराती से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। देखते ही देखते गुलदार वहीं ढेर हो गया। आत्मरक्षा के लिए गुलदार को मार गिराने की सूचना ग्रामीण ने स्वयं ही वन विभाग को दी।

नैनीसैनी निवासी नरेश सौन मंगलवार दोपहर मवेशी चुगाने घर के समीप जंगल में गए थे। इस दौरान गुलदार ने एक बकरी पर झपट्टा मारा। नरेश सिंह बकरी को बचाने गया तो गुलदार ने उस पर ही हमला कर दिया। आत्मरक्षा के लिए नरेंद्र सिंह गुलदार के साथ भिड़ गया। दोनों में गुत्थमगुत्था हुई। नरेश ने दराती से गुलदार के सिर पर तब तक ताबड़तोड़ प्रहार किए जब तक गुलदार निढाल होकर गिर नहीं गया।

जानकारी देते हुए बताया कि अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने गुलदार से मुकाबला किया नहीं तो गुलदार उसे निवाला बना लेता। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने बताया कि गुलदार के सिर पर दराती से हमले के निशान मिले हैं। यह मादा गुलदार है, जिसकी उम्र करीब दो साल है। पोस्टमार्टम के बाद गुलदार का शव नष्ट कर दिया गया है। जोशी ने बताया कि प्रत्यक्षदक्षियों ने भी बताया है कि नरेश ने आत्मरक्षा में गुलदार पर हमला कर उसे ढेर कर दिया। पिता गंभीर सिंह सौन ने बताया कि नरेश सिल्थाम में सब्जी की एक दुकान में काम करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 1 सितम्बर
Next: उत्तराखंड की आशा कार्यकत्रियों के लिए खुशखबरी, दो हजार की प्रोत्साहन राशि पांच महीने तक मिलेगी

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.