Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों की कोचिंग व सुविधाओं पर भी ध्यान दे : श्रीवास्तव 
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों की कोचिंग व सुविधाओं पर भी ध्यान दे : श्रीवास्तव 

RNS INDIA NEWS 30/08/2021
WhatsApp Image 2021-08-30 at 1.57.00 PM

आरएनएस शिमला। जापान के टोक्यो में पैरालंपिक खेलों में ऊंची कूद में भारत को रजत पदक दिलाने वाले ऊना के निषाद कुमार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा एक करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा का उमंग फाउंडेशन ने स्वागत किया है। उसका कहना है कि इससे दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। लेकिन सरकार को दिव्यांग खिलाड़ियों की कोचिंग एवं अन्य सुविधाओं पर भी ध्यान देना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश राज्य विकलांगता सलाहकार बोर्ड के विशेषज्ञ सदस्य और उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो.  अजय श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक नई शुरुआत की है। अभी तक सरकारी योजनाओं में दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने का कोई प्रावधान ही नहीं है। प्रस्तावित प्रदेश खेल नीति में इसे शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिव्यांगता क्षेत्र में बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है। अभी स्कूल और कॉलेज स्तर दिव्यांग विद्यार्थियों को पढ़ाई की बुनियादी सुविधाएं ही नहीं दी जा रही हैं। उन्हें खेलों के लिए प्रोत्साहन और सुविधाएं देना तो एक सपना है।

हिमाचल के निषाद कुमार ने रजत पदक जीतकर इस ओर समाज और सरकार का ध्यान खींचा है।

प्रदेश में अनेक दिव्यांग खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवाते रहे हैं। लेकिन सरकारी तंत्र उन्हें हमेशा उपेक्षित करता रहा है। प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निषाद को एक करोड़ रुपए देने का फैसला करके बहुत बड़ा कदम उठाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा स्नान को गई महिला नदी में बही, पत्थर पर अटकने से जान बची
Next: ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, परिचालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.