Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग बूथ स्तर पर किया प्रारंभ
  • अल्मोड़ा

भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग बूथ स्तर पर किया प्रारंभ

RNS INDIA NEWS 23/08/2021
IMG-20210823-WA0052.jpg

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग बूथ स्तर पर प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने दीप प्रज्वलन कर वर्ग की शुरुआत की। वर्ग के संयोजक सुनील कुमार जोशी व सह संयोजक रमेश मेर ने वर्ग में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी को बूथ स्तर पर कोरोना की संभावित लहर को रोकने व आम जनमानस को कोरोना के प्रति जागृत करने के निरंतर प्रयास करने चाहिए। वर्ग की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने तथा संचालन महामंत्री मनोज जोशी ने किया। वर्ग के प्रथम सत्र में नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र सत्यपाल ने स्वास्थ्य स्वयंसेवक संकल्पना एवं भूमिका विषय पर अपने विचार रखे, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य अभियान का उद्देश्य, स्वास्थ्य स्वयं सेवक से अपेक्षा, स्वास्थ्य स्वयंसेवक के कार्य आदि के बारे में जानकारी दी गई। द्वितीय सत्र में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कोरोना की सामान्य जानकारी के अंतर्गत कोरोना क्या है, भारत में कोरोना की स्थिति, कोरोना संक्रमण के सामान्य लक्षण आदि विषय पर अपने विचार रखें। तृतीय सत्र में डॉ प्रेम प्रकाश पांडे ने योग व आसन विषय पर अपने विचार रखे जिसमें कोरोना से लड़ने के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा योग साधक हिमांशु परगाई द्वारा योग आसनों का प्रदर्शन किया गया। चतुर्थ सत्र में डॉ डीके जोशी द्वारा कोविड-19 अनुकूल व्यवहार के अंतर्गत कोरोना संक्रमण को कैसे रोका जाए, मास्क का प्रयोग व सावधानियां, टीकाकरण, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु महत्वपूर्ण बातें, प्राथमिक उपचार व उपाय विषय पर अपने विचार रखें। प्रशिक्षण वर्ग में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरण पन्त, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष तुषार कांत साह, सुनील जोशी, माया जोशी, मनीष जोशी, आशीष कुमार, सभासद व नगर मंत्री दीप्ति सोनकर, हरीश त्रिपाठी, भावेश जोशी, रमेश लाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष सलमान खान, अभय कुमार, मुकुल कुमार, नमन गुरुरानी, पीयूष कुमार, आशीष गुरुरानी, निशा बिष्ट, शहनाज अंसारी, संगीता आर्या, माया आर्या, कुंदन बगडवाल, निखिल कुमार टम्टा, ललित मोहन बिष्ट, मोनू कुमार, रवि कुमार, दिवस तिवारी, कुंदन बिष्ट, अमित बिष्ट, शैलेंद्र कुमार, हिमांशु परगाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। वर्ग समापन में कार्यक्रम के अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने प्रतिभाग कर रहे सभी स्वयं सेवकों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि वह प्रशिक्षण प्राप्त कर बूथ स्तर पर कोरोना के प्रति जन जागरूकता अभियान प्रारंभ कर समाज में आदर्श स्थापित करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 11 सितम्बर को लोक अदालत का आयोजन
Next: नहीं हुआ बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त, बेटे के अंतिम संस्कार से लौटे पिता ने लगाई फांसी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.