Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चुनावी सुगबुगाहट: आप ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की पहली लिस्ट, अल्मोड़ा से अमित जोशी होंगे आप का चेहरा
  • अल्मोड़ा

चुनावी सुगबुगाहट: आप ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की पहली लिस्ट, अल्मोड़ा से अमित जोशी होंगे आप का चेहरा

RNS INDIA NEWS 14/08/2021
Amit joshi.jpg

अल्मोड़ा। पहले चरण में आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने 10 विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी को अल्मोड़ा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। माना जा रहा है कि ये कहीं ना कहीं विधानसभा टिकट फाइनल की तरफ कदम है।

आज पूरे उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी द्वारा 70 विधानसभाओं में से 10 विधानसभाओं को चिन्हित करके वहां पर विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जो की इस ओर इशारा करती है की इन तमाम विधानसभाओं में यही नेता आम आदमी पार्टी के नेता और विधानसभा चुनावों के विधायक के तौर पर चुने जाएंगे। साथ ही इसी कड़ी में अल्मोड़ा विधानसभा से आम आदमी पार्टी ने प्रखर वक्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के ऊपर भरोसा जताया है।

आपको बता दें की आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी अल्मोड़ा में एक युवा, शिक्षित और ओजस्वी वक्ता के तौर पर जाने जाते हैं। अमित जोशी की प्रारंभिक शिक्षा जीआईसी इंटर कालेज अल्मोड़ा से हुई है जिसके बाद उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की है। इसके साथ ही वह अभी भी शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

आप प्रभारी ने बताया कि पार्टी बहुत ही तेजी से संगठन विस्तार का कार्य कर रही है। प्रदेश के सभी वर्गों के लोग आप की नीतियों और काम करने की राजनीति से प्रभावित होकर लगातार आप परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में लोग कांग्रेस और बीजेपी से ऊब चुके हैं व तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने कहा की 20 वर्षो के बाद भी आज उत्तराखंड में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। जिसके कारण अब जनता की निगाह सिर्फ और सिर्फ आप की तरफ बनी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन पिज्जा बुक करना पड़ महंगा, नहीं आया पिज्जा और लग गयी 84 हजार की चपत
Next: फ्रूट क्राफ्ट संस्थान का बिडिंग कमेटी के सदस्यों ने किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.