Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बेस तिराहे के पास मिला था शव, पुलिस ने किया मामले का खुलासा, टैक्सी ड्राइवर ने की थी हत्या
  • अल्मोड़ा

बेस तिराहे के पास मिला था शव, पुलिस ने किया मामले का खुलासा, टैक्सी ड्राइवर ने की थी हत्या

RNS INDIA NEWS 13/08/2021
IMG-20210813-WA0005.jpg

अल्मोड़ा। बीती 25 अगस्त को दोपहर करीब 12.45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बेस तिराहे के पास पड़ी मिट्टी के नीचे ढलान पर बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु गला घुटने से होना पाया गया। मृतक की शिनाख्त हर सिंह कनवाल पुत्र मोहन सिंह कनवाल निवासी ग्राम सैनार जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई। मामले में मृतक के भाई लछम सिंह पुत्र मोहन सिंह कनवाल की तहरीर पर कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक अल्मोड़ा अरूण कुमार द्वारा की गयी।
पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं एस0ओ0जी0 प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गये निर्देश पर पुलिस टीम के अथक प्रयासों के आधार पर उक्त घटना में संलिप्त वाहन ऑल्टो वाहन यू0के0-01टीए- 2775 प्रयुक्त होना पाया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा ने बताया कि मामले में गहन विवेचना एवं सर्विलांस के आधार पर 12 अगस्त को विनोद लटवाल (24 वर्ष) पुत्र पान सिंह लटवाल निवासी ग्राम देवली पोस्ट लोधिया जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ पर युवक ने बताया कि मृतक हर सिंह द्वारा शराब के नशे में गाली गलौज करने पर 4 अगस्त को रात करीब 10.00 बजे होली एंजल स्कूल रोड के पास अभियुक्त द्वारा हर सिंह का कपड़े से गला घोंटकर हत्या कर तथा उसे छुपाने के उद्देश्य से शव को गाड़ी की डिग्गी में डाल कर बेस तिराहे के पास फेंक देना बताया गया, तथा अपने जुर्म का इकबाल किया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक हर सिंह का मोबाइल तथा हत्या में प्रयुक्त कपड़ा उसके घर से बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार को भी बरामद कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा हत्या के शीघ्र खुलासा एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम के उत्सावर्धन हेतु 2500 रूपये के ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तारी पुलिस टीम में ये रहे शामिल:
1- श्री अरुण कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली।
2- उपनिरीक्षक नीरज भाकुनी प्रभारी एसओजी।
3- आरक्षी खुशाल राम महिला थाना।
4- आरक्षी दिनेश नगरकोटी एसओजी।
5- आरक्षी दीपक खनका एसओजी।
6- आरक्षी राजेश भट्ट एसओजी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 15 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान
Next: जानलेवा चीड़ वृक्षों को काटने एवं सड़क मार्ग को दुरूस्त करने की जन अधिकार मंच ने की मांग

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.