Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ऑनलाइन जुए में हारा 25 हजार, बना दी लूट की झूठी कहानी
  • नैनीताल

ऑनलाइन जुए में हारा 25 हजार, बना दी लूट की झूठी कहानी

RNS INDIA NEWS 11/08/2021
default featured image

हल्द्वानी। कॉलेज की फीस जमा कराने जा रहे युवक से 25 हजार रुपये लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस सतर्क हुई और आनन फानन में जांच शुरू की गई। फिर पता चला कि मामला लूट से नहीं, बल्कि जुए से जुड़ा है। इस पर पुलिस ने गलत सूचना देने वाले के बेटे का ही पांच हजार रुपये का चालान काट दिया। इस पर उन्हें तीस हजार रुपये की चपत लग गई।

मामला हल्द्वानी कोतवाली से जुड़ा है। आज 11 अगस्त को शशि बिहार काशीपुर निवासी ने दोपहर करीब 12 बजे हल्द्वानी कोतवाली में बेटे से लूट की सूचना दी। बताया कि उनका पुत्र सौरभ टम्टा ओपन विश्वविध्यालय का छात्र है। वह स्कूल फीस जमा करने तीन पानी हल्द्वानी जा रहा था। तो मुक्त विश्वविद्यालय के पास उसके साथ तीन लड़कों ने मारपीट करते हुये उससे 25000 रुपये की धनराशि लूट ली। लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। इस सूचना पर चौकी मंडी से पुलिस घटनास्थल पर पड़ताल के लिए पहुंची और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियो को दी गयी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र, हल्द्वानी कोतवाली निरीक्षक कैलाश नेगी पुलिस के मौके पर पहुंच कर घटना की जॉंच की। बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की गई, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। इस संबंध में पुलिस को शक हुआ और शिकायत करने वाले के पुत्र सौरभ से गहनता से पूछताछ की गई। इस पर वह सच उगल गया। उसने बताया कि उसने ऑनलाइन तीन पत्ती गेम अपने मोबाइल से खेला था। इसमे वह 25000 रुपये हार गया। घरवालों के डर से लूट की झूठी सूचना दी। इस दौरान उसके परिजन भी पहुंच गए। पुलिस को झूठी सूचना देने पर सौरभ टम्टा का पुलिस ने पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत सौरभ का पांच हजार रुपये का चालान किया। साथ ही पुलिस अब सौरभ टम्टा की कांउसिलिंग कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्याहीदेवी मंदिर दर्शन को श्रद्धालुओं के पैदल चलने की दिक्कत जल्द होगी दूर, शीतलाखेत से स्याहीदेवी मंदिर मोटरमार्ग का विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया शिलान्यास
Next: उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं के लिए यह आदेश हुआ जारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.