Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • आईसीएसडब्ल्यू द्वारा 15 दिवसीय बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

आईसीएसडब्ल्यू द्वारा 15 दिवसीय बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

RNS INDIA NEWS 11/08/2021
rns featured image new


आरएनएस ब्यूरो सोलन। आईसीएसडब्ल्यू द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से आजीविका उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में सोलन क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मशीन द्वारा ऊनी वस्त्र बनाने के विषय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी अशोक चौहान ने महिलाओं को प्रशिक्षण शिविर की जानकारी दी।

साथ ही सभी महिलाओं से आग्रह किया कि बुनाई प्रशिक्षण को मन लगा कर सीखे और भविष्य में अपना स्वरोज़गार शुरू करें। एलडीएम केके जसवाल ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में कार्य शुरू करने के लिए विभिन्न ऋण योजनाओं के विषय में जानकारी दी।
साथ ही वित्तीय साक्षरता अधिकारी महेश मदान ने महिलाओं को बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न वित्तीय योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की। वैल्यू फॉर सेलर्स लिमिटेड मनीष राणा ने ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने के विषय में महिलाओं को जागरूक किया।

इस अवसर पर आईसीएसडब्ल्यू सोलन की प्रधान शांति जसवाल ने बताया कि नाबार्ड के सौजन्य से उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय बुनाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण में महिलाओं को स्वेटर, कोट, कुर्ती आदि ऊनी वस्त्र बनाने सिखाएं जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर में सोलन के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 30 महिलाएं भाग ले रहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 13 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित
Next: कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया जिला कार्यकारिणी व ब्लॉकों का विस्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.