Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं के लिए यह आदेश हुआ जारी
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम से असंतुष्ट छात्र-छात्राओं के लिए यह आदेश हुआ जारी

RNS INDIA NEWS 11/08/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना महामारी के चलते हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। बोर्ड ने परीक्षाफल निर्माण हेतु प्रक्रिया निर्धारित की गयी थी जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया था। अब उक्त परीक्षाफल निर्धारण प्रक्रिया के आधार पर तैयार परिणाम से असंतुष्ट छात्र छात्राओं के लिए सचिव उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि –

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2021 कोविड-19 महामारी के कारण सम्पादित नहीं करवायी जा सकी। वर्ष 2021 में परिषदीय परीक्षा हेतु पंजीकृत परीक्षार्थियों के परीक्षाफल निर्धारण हेतु शासनादेश संख्या 445/xxiv-B-5/2021-03 (01) / 2020 माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-5 देहरादून दिनांक 03 जुलाई, 2021 द्वारा परीक्षाफल निर्माण हेतु प्रक्रिया निर्धारित की गयी जिसके आधार पर परिषदीय परीक्षा 2021 का परीक्षाफल निर्गत कर दिया गया है। उक्तवत् शासनादेश के पैरा 8 में निर्देशित किया गया है कि:
“उक्त प्रक्रिया के अनुसार जिन परीक्षार्थियों का परीक्षाफल घोषित किया जायेगा यदि वे उक्तवत् प्रक्रिया से प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होते है तो उन्हें परीक्षा देने का विकल्प भी प्रदान किया जायेगा।

”उक्तवत् पैरा 8 के अन्तर्गत यदि आपके विद्यालय में आवेदन प्राप्त होते है तो शासनादेशानुसार निम्नवत् निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुये आवेदन अग्रसारित करें।

1. परीक्षा देने हेतु परीक्षार्थियों को आवेदन पत्र उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् द्वारा निर्धारित प्रारूप पर परीक्षाफल घोषित होने के एक माह के अन्दर अपने विद्यालय / संस्थाध्यक्ष के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा।
2. आवेदन पत्र उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in के Board Examination आइकॉन से डाउनलोड कर प्राप्त किया जा सकता है।
3. परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा विकल्प देने की स्थिति में परीक्षा में प्राप्त अंकों को अन्तिम मानते हुये परीक्षार्थी को अंक प्रदान कर परीक्षार्थी का संशोधित परीक्षाफल घोषित किया जायेगा। परीक्षा में प्राप्त अंकों की अंकना परीक्षार्थी के प्रमाण पत्र सह अंक पत्र में की जायेगी भले ही परीक्षार्थी के अंक पूर्व में परीक्षाफल निर्माण प्रक्रिया में प्रदान किये गये अंकों से कम या अधिक क्यों न हो।
4. परीक्षा देने की स्थिति में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा पूर्व में जारी प्रमाण पत्र सह अंक पत्र को परीक्षार्थी से वापस प्राप्त कर उसे निरस्त करते हुये परीक्षार्थी को नया प्रमाण पत्र सह अंक पत्र जारी किया जायेगा।
5. परीक्षा समस्त विषयों के लिये आयोजित की जायेगी। परीक्षार्थी को समस्त विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होना होगा, अर्थात् यदि परीक्षाथी ने हाईस्कूल में 6 विषयों के साथ आवेदन किया है तो उसे समस्त 6 विषयों की परीक्षा में तथा इण्टरमीडिएट के परीक्षार्थी को 5 विषयों एवं कृषि वर्ग भाग-2 के परीक्षार्थी को 6 विषयों के साथ परीक्षा में सम्मिलित होना होगा।
6. किसी भी परिस्थिति में विनियम के अन्तर्गत आने परीक्षार्थियों के अतिरिक्त अन्य संस्थागत / व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के एकल विषयों के आवेदन पत्र अग्रसारित न किये जाये।
7. स्थितियाँ सामान्य होने पर उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर नैनीताल द्वारा परीक्षा आयोजित की जायेगी परीक्षा की तिथियों एवं परीक्षा केन्द्र के विषय में यथासमय विद्यालय के माध्यम से परीक्षार्थी को अवगत कराया जायेगा।

अतः उक्त निर्देशों का भली-भाँति अवलोकन करें तथा अपने स्तर से अपने जनपद के समस्त प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्यों को उक्त निर्देशों की जानकारी देना सुनिश्चित करें तथा सम्बन्धित प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्य को यह भी अवगत करायें कि वे परीक्षा का विकल्प देने वाले परीक्षार्थियों से विलम्बतम् 31-08-2021 तक आवेदन पत्र प्राप्त कर अग्रसारित करते हुये दिनांक 04-09-2021 तक खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर दें खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनांक 08-09-2021 तक आवेदन पत्र मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से दिनांक 13-09-2021 तक आवेदन पत्र परिषद् कार्यालय में जमा करें त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र किसी भी स्थिति में अगसारित न किये जायें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऑनलाइन जुए में हारा 25 हजार, बना दी लूट की झूठी कहानी
Next: जुआ खेलने पर 10 व्यक्ति हुए गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.