Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल में भूस्खलन, 40 यात्रियों के दबने की आशंका
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भूस्खलन, 40 यात्रियों के दबने की आशंका

RNS INDIA NEWS 11/08/2021
default featured image

एक बस व ट्रक सहित कई वाहन मलबे में दबे

किन्नौर । हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर एक पहाड़ी दरक गई और उसके मलबे के नीचे गुजर रहीं कई गाड़ियां दब गई हैं। बताया जा रहा है पहाड़ी से दरके मलबे की चपेट में एक यात्रियों से सवार बस भी आ गई है, जिसमें से चालक तो बच गया है। लेकिन, बस में सवार 30 से 40 यात्री मलबे में फंसे हुए हैं। एक ट्रक व पांच से छह छोटी गाडि़यां भी मलबे की चपेट में आई हैं।
किन्नौर के उपायुक्त ने बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय बचाव दलों को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। सादिक ने बताया कि पत्थर अब भी गिर रहे हैं जिससे बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है।
बताया जा रहा है बस हरिद्वार जा रही थी और इसमें लगभग 40 यात्री सवार थे। जिला प्रशासन समेत अन्‍य अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। स्‍थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। कुछ ही देर में आइटीबीपी के जवान भी घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं।
डीएसपी भावानगर राजू ने बताया है कि रिकांगपिओ से हरिद्वार जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का एक चालक ही बचा है। बाकी यात्रियों का पता नहीं, सभी मलबे में दबे हुए हैं। बस के चालक के मुताबिक बस में 30 से 40 यात्री सवार थे।
बताया जा रहा है सड़क पर भारी मलबा गिरने के कारण प्रशासन व बचाव दल को मौके पर पहुंचने के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ रही है। इसके कुछ दिन पहले भी किन्‍नौर में पहाड़ी से भारी भूस्‍खलन हुआ था, जिसमें पर्यटकों का वाहन मलबे की चपेट में आ गया था व नौ लोगों की मौत हो गई थी। अब एक बार फ‍िर से ये बड़ा हादसा हो गया है। यात्रियों के मलबे से सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टेट बैंक चौखुटिया में कार्यरत सुरक्षा गार्ड को ट्रक ने कुचला
Next: हॉकी स्टिक से जादू दिखाने वाली हैट्रिक गर्ल का गर्मजोशी से किया स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.