Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • नुक्कड़ ‘लालच का खेल’ के माध्यम से बताए उपभोक्ता अधिकार
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

नुक्कड़ ‘लालच का खेल’ के माध्यम से बताए उपभोक्ता अधिकार

RNS INDIA NEWS 10/08/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सोलन के सौजन्य से आज सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सैंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिव शक्ति कला मंच के कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को उपभोक्ताओं के अधिकारों और कानूनी सहायता की जानकारी प्रदान की। कलाकारों ने समूह गान ‘जागो ग्राहक जागो’ तथा नुक्कड़ नाटक ‘लालच का खेल’ के माध्यम से जहां उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन किया वहीं उपभोक्ता अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया। लोगों को बताया गया कि ऐसी वस्तु के क्रय-विक्रय के विरूद्ध संरक्षण पाने का अधिकार है जो जीवन और सम्पत्ति के लिए हानिकारक है। लोगों को जानकारी दी गई कि ग्राहक के साथ अनुचित व्यापारिक व्यवहार अथवा उपभोक्ताओं के शोषण के विरूद्ध क्षतिपूर्ति का अधिकार प्रदान किया गया है।
इन कार्यक्रमों में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। कलाकारों ने बताया कि लोगों को जागरूक उपभोक्ता बनना चाहिए तथा कोई भी सामान खरीदते समय हमेशा गुणवत्तायुक्त वस्तु एवं सेवा की ही मांग करनी चाहिए। उपभोक्ताओं को भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहना चाहिए। अधिकतम खुदरा मूल्य के सम्बन्ध में मोल भाव करने से संकोच नहीं करना चाहिए। लोगों को जानकारी दी गई कि खरीदे गए सामान के बदले किए गए भुगतान का कैश मैमो अवश्य प्राप्त करें। जब कभी उपभोक्ता को शिकायत हो तो उपभोक्ता मंच जाने से हिचकिचाए नहीं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सैंज के प्रधान देविन्द्र कुमार, उप प्रधान विनोद कुमार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने की तिथि 09 सितम्बर
Next: 9 पंचायतों में स्थापित 11 स्थानों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का किया जाएगा टीकाकरण

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.