Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • ग्राम पंचायत जाडला तथा रणो में बताए उपभोक्ता अधिकार
  • सिरमौर
  • सोलन

ग्राम पंचायत जाडला तथा रणो में बताए उपभोक्ता अधिकार

RNS INDIA NEWS 09/08/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो
सोलन। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सोलन के सौजन्य से आज सोलन जिला के धर्मपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जाडला तथा सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत रणो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में शिव शक्ति कला मंच के कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को उपभोक्ताओं के अधिकारों और कानूनी सहायता की जानकारी प्रदान की।

कलाकारों ने समूह गान ‘जागो ग्राहक जागो’ तथा नुक्कड़ नाटक ‘लालच का खेल’ के माध्यम से जहां उपस्थित जनसमूह का मनोरंजन किया वहीं उपभोक्ता अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया। लोगों को बताया गया कि ऐसी वस्तु के क्रय-विक्रय के विरूद्ध संरक्षण पाने का अधिकार है जो जीवन और सम्पत्ति के लिए हानिकारक है। लोगों को जानकारी दी गई कि ग्राहक के साथ अनुचित व्यापारिक व्यवहार अथवा उपभोक्ताओं के शोषण के विरूद्ध क्षतिपूर्ति का अधिकार प्रदान किया गया है।

कलाकारों ने बताया कि लोगों को जागरूक उपभोक्ता बनना चाहिए तथा कोई भी सामान खरीदते समय हमेशा गुणवत्तायुक्त वस्तु एवं सेवा की ही मांग करनी चाहिए। उपभोक्ताओं को भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहना चाहिए। अधिकतम खुदरा मूल्य के सम्बन्ध में मोल भाव करने से संकोच नहीं करना चाहिए। लोगों को जानकारी दी गई कि खरीदे गए सामान के बदले किए गए भुगतान का कैश मैमो अवश्य प्राप्त करें। जब कभी उपभोक्ता को शिकायत हो तो उपभोक्ता मंच जाने से हिचकिचाए नहीं।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत जाडला की प्रधान अंजुला भण्डारी, ग्राम पंचायत रणो के प्रधान संजीव कुमार, ग्राम पंचायत जाडला के उप प्रधान हेमन्त कुमार, वार्ड सदस्य निर्मला शर्मा, पंचायत सचिव बृजमोहन, ग्राम पंचायत रणो के उप प्रधान यतिन कुमार, पंचायत सचिव नीतू शर्मा, वार्ड सदस्य सुषमा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अवसर पर उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अर्की के चौगान मैदान में आयोजित होगा स्‍वतंत्रता दिवस समारोह
Next: दुष्कर्म का आरोपी नशा मुक्ति केंद्र संचालक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश

सिरमौर के चमांजी में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटे को ऐसे दी खौफनाक मौत

RNS INDIA NEWS 21/10/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.