Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • सबसे स्वच्छ वार्ड 15 अगस्त को होंगे सम्मानित : ज़फ़र इकबाल
  • सिरमौर
  • सोलन

सबसे स्वच्छ वार्ड 15 अगस्त को होंगे सम्मानित : ज़फ़र इकबाल

RNS INDIA NEWS 09/08/2021
paudha

????????????????????????????????????

आरएनएस ब्यूरो सोलन। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने नगर निगम सोलन के सभी पार्षदों का आह्वान किया है कि वे सोलन शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने-अपने वार्ड में अभियान को गति प्रदान करें। ज़फ़र इकबाल आज नगर निगम सोलन द्वारा स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021 के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित पार्षदों, नगर निगम सोलन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अन्य को सम्बोधित कर रहे थे।

ज़फ़र इकबाल ने इस अवसर पर सभी ‘स्वच्छ हिमाचल-स्वस्थ हिमाचल अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। उन्होंने नगर निगम सोलन के प्रांगण में सजावटी पौधे भी रोपित किए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता न केवल आवश्यक है अपितु हम सभी का व्यक्तिगत एवं सामूहिक उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति साफ-सफाई के प्रति संवेदनशील रहे तो हम स्वच्छता के उस स्तर को प्राप्त कर सकते हैं जो देश, प्रदेश एवं समाज के विकास के लिए अनिवार्य है।
ज़फ़र इकबाल ने कहा कि अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वारा टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें नगर निगम सोलन के सभी वार्डों का निरीक्षण करेंगी और श्रेष्ठ रूप से स्वच्छ वार्डों को 15 अगस्त को होने वाले स्वतन्त्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्षद अपने-अपने वार्ड में यहां-वहां कूड़ा-कचरा फैलाने वालों पर सख्ती करें और न मानने वालों पर जुर्माना लगाया जाए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला के सभी उपमण्डलों एवं खण्ड स्तरों पर भी टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें साफ-सफाई का निरीक्षण करेंगी। ज़फ़र इक़बाल के नेतृत्व में तदोपरान्त हरि मन्दिर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित बनाई गई।
नगर निगम सोलन के उप महापौर राजीव कौड़ा, पार्षदगण, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव, नगर निगम सोलन के आयुक्त एल.आर. वर्मा, संयुक्त आयुक्त विश्रुत भारती, नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपायुक्त ने किया स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021 का शुभारम्भ
Next: वन संरक्षण सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व : राकेश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सिरमौर
  • हिमाचल प्रदेश

सिरमौर के चमांजी में दोहरा हत्याकांड, मां-बेटे को ऐसे दी खौफनाक मौत

RNS INDIA NEWS 21/10/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.